जून २७, २०१९
गत कुछ समयसे सुनैना रोशन और उनके परिवारसे सम्बन्धित समाचार आते रहें । इनमें उनके प्रेम-सम्बन्ध और पिता राकेश रोशन व भाई ऋतिक रोशनको लेकर बहुत कुछ लिखा गया । सुनैनाने दावा किया था कि एक मुसलमान व्यक्तिसे (रुहैल अमीन) प्रेम करनेसे रोशन परिवारद्वारा उनका मानसिक शोषण किया जा रहा है ।
इससे पहले सुनैनाने ट्वीट किया था कि वो ‘एक नरकमें रह रही थीं’ और उनका परिवार उनके जीवनको ‘असहनीय’ बना रहा था । सुनैनाने यह भी दावा किया था कि अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल उसे न्याय दिलानेमें सहायता करनेका प्रयास कर रही थीं ।
समाचारके अनुसार, रोशनके एक निकटवर्ती सूत्रने बॉलीवुड हंगामाको बताया कि सुनैना रोशन जिससे प्रेम करती हैं, वो रुहैल अमीन पहलेसे ही विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं ! सुनैनाके माता-पिता बस अपनी पुत्रीकी रक्षा करना चाहते हैं । ताकि वो कोई ऐसा निर्णय न ले लें, जिससे जिंदगी भर उन्हें पछताना पडे । सुनैनाने अपने विवाहको लेकर पहले ही भयंकर चूकें की हैं । उनके माता-पिता यह नहीं चाहते कि वो अपने जीवनसाथीके रूपमें अनुचिण निर्णय लेकर कोई और चूक करें ।
“जिन माता-पिताने सभी सुख अपनी पुत्रीको दिए आज वो एक जिहादीके लिए सभी स्थानपर उन्हींको अपमानित कर रही है, इससे अधिक संस्कारहीनता क्या होगी ? जिस बुद्धिभ्रमित युवतीको बच्चोंवाला जिहादी प्रेमी दिख रहा है, माता-पिताको उसे बचाने हेतु प्रत्येक पग उठाना ही पडता है; परन्तु उत्तम हो कि माता-पिता बालपनसे ही अपने बच्चोंमें साधनाके संस्कार डालें तो बच्चे ऐसी मूर्खता नहीं करते हैं ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply