जुलाई ५, २०१९
उत्तर प्रदेशके गोरखपुरसे एक बार पुनः सामूहिक दुष्कर्मकी घटना सामने आई है । यह प्रकरण है गगहा क्षेत्रका, जहां तीन जिहादियोंने किशोरीका अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया और बलपूर्वक विवाह करनेका प्रयास किया । यद्यपि, पीडिता किसीप्रकार उन बदमाशोंकी चंगुलसे निकल आई; परन्तु इस घटनासे वह इतनी उद्विग्न हुई कि उसने घर लौटकर विष खा लिया !!
युवतीकी स्थिति देखकर उसके घरवालोंने उसे चिकित्सालयमें प्रविष्ट करवाया और आंशिक सुधार होनेपर पुलिसको परिवाद दी । सूचना मिलते ही पुलिस सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियमकी धाराओंमें प्रकरण प्रविष्ट करके तीनों आरोपियोंकी खोज रही है।
आरोपी किशोरीके गांवका रहनेवाला मोदिस्सर अंसारी ही है, जिसने १ जुलाईको बहलाकर बच्चीका अपहरण किया और किसी अन्य स्थानपर ले जाकर बंधक बना लिया । इसके पश्चात अंसारीने अपने २ मित्रों अख्तर और सफायत अलीके साथ मिलकर बच्चीके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया !
यह घटना समूचे गांवमें फैल गई, जिससे आहत होकर युवतीने विष खा लिया । गुरुवार, ५ जुलाईको बच्चीकी स्थितिमें सुधार होनेपर पिताने थानेमें प्रकरणकी परिवाद दी और तीनों आरोपियोंके विरुद्घ धारा ३६३, ३६६, ३७६ व ३/४ पॉक्सों अधिनियमके अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट किया गया ।
“भारतके शान्तसे शान्त रहनेवाले नगरोंसे भी रेपजिहादके समाचार आने लगे हैं । यह हिन्दुओंके लिए चिन्ताका विषय होना चाहिए कि क्यों ऐसा हो रहा है ।” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply