४ सितम्बर, २०१९
निशानेबाज वर्तिकाने बाबरकी ओरसे अभियोग लड रहे इकबाल अंसारीको देखकर क्रोधित हो गई और ये भूल गई कि वो एक अन्तर्राष्ट्रीय स्तरकी खिलाडी हैं ! यद्यपि एक सामान्य मारपीटको इकबाल अंसारी और उसके सर्मथक आक्रमण बता रहे हैं, जबकि इकबालको सुरक्षा मिली हुई है ।
ध्यान देने योग्य है कि बाबरी मस्जिद प्रकरणमें पक्षकार इकबाल अंसारीको एक महिला अन्तर्राष्ट्रीय ‘शूटर’द्वारा थप्पड जडे जाने का समाचार आ रहा है । ये घटना इकबाल अंसारीके आवासपर हुई, जहां वर्तिका सिंह उनसे भेंटवार्ता करने पहुंची थीं । बताया जाता है कि श्रीराम मंदिर जैसे प्रकरणोंपर बातचीतके मध्य वर्तिका उग्र हो गईं । अंसारीके सुरक्षाकर्मियोंने बीच-बचावकर प्रकरणको शांत कराया । इसके पश्चात थाना राम जन्मभूमिको सूचना दी गई ।
वर्तिका सिंह मूल रूपसे प्रतापगढके गांव रामचन्द्रपुरकी रहने वाली हैं । वर्तिका प्री नेशनल और उत्तरप्रदेश राज्य स्तरपर स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं ! वर्तिका देहलीमें ‘इन्द्रप्स्थ कालेज फॉर वीमेन’की अध्यक्षा भी रह चुकी हैं ।
“धर्माभिमानी लोगोंपर ही आज धर्म टिका है । वर्तिका एक स्त्री होअर भी सभी हिन्दू पुरुषोंको सीख दे रही हैं !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : सुदर्शन न्यूज
Leave a Reply