३ सितम्बर २०१९
भारतीय वायुसेना अब और भी सुदृढ हो गई है । विश्वके सर्वोत्तम युद्धक विमानोंमेंसे एक ‘अपाचे हेलिकॉप्टर’ अब भारतीय वायुसेनाका अंग है । मंगलवार प्रातःकाल वायुसेना प्रमुख ‘एयर चीफ मार्शल’ ‘बीएस’ धनोआकी उपस्थितिमें पंजाबके पठानकोट ‘एयरबेस’पर ८ अपाचे ‘हेलिकॉप्टर’को सम्मिलित कराया गया । ये वही पठानकोट ‘एयरबेस’है जहांपर २०१६में पाकिस्तानसे आए आतंकियोंने आक्रमण किया था ।
‘एयरबेस’पर वायुसेनामें सम्मिलित होनेसे पूर्व अपाचे हेलिकॉप्टरके समक्ष नारियल फोडा गया और पारम्परिक ढंगसे इसका स्वागत वायुसेनाके बेडेमें किया गया ।
शस्त्रोंसे सुसज्जित और तीव्र गतिसे उडान भरता ‘अपाचे’ हेलिकॉप्टर पृथ्वीसे होनेवाले सब आक्रमणोंका प्रत्युत्तर दे सकता है ।
भारतको इस समय द्विपक्षीय कठिनाइयोंका सामना करना पड रहा है, एक ओर पाकिस्तान निरन्तर कश्मीरको लेकर भारतको चेतावनी दे रहा है तो दूसरी ओर उसका चीन भी साथ दे रहा है । अब भारत इन्हीं मोर्चोंके लिए सिद्ध हो रहा है, ताकि समय आनेपर शत्रुके दांत खट्टे कर सकें ।
स्रोत : आज तक
Leave a Reply