७ सितम्बर , २०१९
तेलंगानाके मुख्यमंत्रीके चंद्रशेखर राव भी अब ‘भगवान’ बन गए हैं। कमसे कम यदाद्रि भुवनगिरि स्थित लक्ष्मी नरसिंह मंदिरमें उकेरी गए चित्रोंको देखकर तो ऐसा ही लगता है। इसे तेलंगानामें लोग यदाद्रि मंदिरके नामसे भी जानते हैं। मंदिरके खम्भोंपर मुख्यमंत्री ‘केसीआर’के छायाचित्रके साथ – साथ चुनाव चिह्न ‘कार’ भी उकेरी गई है। इसके पश्चातसे विपक्षी पार्टियां ‘टीआरएस’ प्रमुखपर आक्रमक हो उठी हैं। भाजपा विधायक राजा सिंहने कहा कि यदि इन प्रतिमाओंको नहीं हटाया गया तो जनता इन्हें हटाना जानती है।
उन्होंने ‘केसीआर’को क्षमा मांगनेके लिए कहा और यह भी कहा कि मुख्यमंत्री मंदिरको अपने धनसे नहीं बनवा रहे हैं, अपितु यह जनताका धन है।
इस प्रकरणको लेकर कांग्रेस भी नराज है। कांग्रेस नेता गुडुर नारायण रेड्डीने कहा कि ‘केसीआर’ अपने आपको भगवानकी समानता कर रहे हैं।
आपको बता दें कि यादगिरिगुट्टा स्थित लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर तेलंगानाका सबसे विशाल मंदिर है और इसे ‘तेलंगानाका तिरुपति’ भी कहा जाता है।
टीआरएस अभी इस प्रकरणपर चुप है !
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply