जिस देशमें नारीको देवीके रूपमें पूजनेकी संस्कृति रही है, उस देशमें आए दिन बच्चियोंके साथ नृशंस बलात्कार होनेके समाचार आना, यह बताता है कि इस देशमें नैतिकताका कितना पतन हुआ है, तब भी राज्यकर्ता कुछ ठोस उपाययोजना नहीं निकाल पा रहे हैं, यह अत्यन्त लज्जास्पद तथ्य है और इससे भी निकृष्ट बात है यह कि यहां भी वे जाति एवं धर्मके नामपर अपनी रोटियां सेंकने लगते हैं । राम और कृष्णकी इस भूमिमें नरपिशाचोंमें भारी वृद्धि, इस देशमें आनेवाले महाविनाशकी सूचना दे रही है और कुछ नहीं ! – तनुजा ठाकुर
Leave a Reply