अमेरिकाके लोगोंकी बुद्धिभ्रष्टता एवं भोगवाद !


अमेरिकाके लोग अपने देशमें चल रहे गृह-बंदीके (लॉकडाउनके) विरोधका समाचारके विषयमें जानकर आश्चर्य हो रहा है ! इसे ही संभवत: बुद्धिभ्रष्टता कहते हैं ! जिस देशमें प्रतिदिन सहसों लोग कोरोनाके ग्रास बनकर मृत्युको प्राप्त हो रहे हैं; उस देशके लोगोंके अपने भलेके लिए लगा गृह-बंदीका विरोध करना, यह बताता है कि वे कितने भोगवादी है ! पहले ही राष्ट्रपति ट्रम्पने चुनाव हार न जाए, इसके भयसे अपने देशमें गृह-बंदीका आदेश बहुत देरसे दी और अब इस देशके विवेकशून्य लोग इसका विरोध कर रहे हैं ! मैंने समाचारके एक विडियोमें देखा कि कुछ लोग कह रहे थे कि उन्हें बाहर जाना है; क्योंकि उन्हें केश कटवाने है तो कुछ कह रहे थे कि उन्हें बाहर भोजनालयमें (रेस्तरांमें) खाना है ! अमरीकी लोगोंको देखकर तो लगता है हमारे देशके लोग तो उनसे बहुत ही अच्छे हैं !



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution