आनेवाले आपातकालमें अनेक व्यक्ति अपने सगे सम्बन्धियोंके लिए विधिवत अंत्येष्टि व श्राद्ध नहीं कर पाएंगे !


 आज मैं एक कोरोनाके कारण मृत व्यक्तिका भूमिमें गाडनेकी अत्यधिक व्यथित करनेवाला वीडियो देखी ! वह विदेशकी थी | उसमें दो व्यक्ति एक मृत व्यक्तिके शवको एक डब्बेमें बन्द उसे एक वाहनमें लाकर एक रस्सी और एक लकडीसे माध्यमसे खींचकर एक गड्ढेमें फेंक दिया ! उस प्रसंगको देखकर मुझे मेरे श्रीगुरुकी वाणी स्मरण हो गई | जब  जनवरी १९९९ में एक दुर्घटनामें हमारे माता-पिताकी मृत्यु हो गई थी तो हमारे श्रीगुरुने कहा था कि आप भाग्यशाली हैं कि आप उनकी विधिवत अंत्येष्टि व श्राद्ध कर पा रहे हैं | आनेवाले कालमें अनेक व्यक्ति अपने सगे सम्बन्धियोंके लिए यह भी नहीं कर पायेंगे ! सन्त कैसे द्रष्टा होते हैं, यह समझमें आता है और उनके प्रति कृतज्ञतासे मन भर उठता है ! – (पू.) तनुजा ठाकुर, संस्थापिका वैदिक उपासना पीठ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution