भयावह विषाणुके संक्रमणपर वैज्ञानिक चेतावनी दे चुके हैं !


कोरोना विषाणुके विषयमें उजागर हुआ है कि वैज्ञानिक ‘साइंस पेपर’केद्वारा  इस विषाणुसे भी अधिक भयावह विषाणुके संक्रमणपर पहले ही चेतावनी दे चुके हैं । चेंग वीसी, लाऊ एसके, वू पीसी और युएन केवाईने २००७ में एक शोधपत्र प्रकाशित किया था, जिसमें कहा गया था कि दक्षिण चीनमें लोगोंकी खानेकी शैली, जो विदेशज प्रजातिके स्तनपायी जीवोंको खानेके लिए विख्यात हैं, वास्तवमें एक टाइम बम हैं । उल्लेखनीय है कि कोरोना भी वुहान नगरके ‘एनिमल मार्केट’से ही  प्रसारित होना आरम्भ हुआ था ।
    मांस भक्षण करनेवाले देश वैज्ञानिकोंकी इन बातोंको गम्भीरतासे क्यों नहीं लेते ? अब जब परिणाम सबके समक्ष है तो सभी देश आगे आए और चीनकी इस शैलीके विरोधमें खडे हो और समूचा विश्व शाकाहारकी ओर बढे, यही एक समाधान है !


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution