घरका वैद्य – प्राणायाम चिकित्सा – कपालभाति प्राणायाम (भाग-३)


कपालभाति प्राणायामके लाभ
* कपालभातिका मुख्य गुण यह है कि इसको करनेसे शारीरिक लाभके साथ-साथ आध्यात्मिक लाभ मिलता है । साथ ही यह मनकी एकाग्रताको भी बढा देता है और कपालभाति करनेवाला व्यक्ति स्वस्थ रहता है ।
* मानसिक तनाव व अवसाद (Depression) और श्वासरोग (दमा) कपालभाति करनेसे दूर हो जाते हैं । चंचल मनवाले व्यक्ति सदैव हडबडीमें निर्णय लेकर अपनी हानि कर बैठते हैं, कपालभाति प्राणायाम, ऐसे लोगोंका चित्त शान्त करनेमें सहायक होता है ।
* कपालभाति करनेसे मनमें सकारात्मक विचार आते हैं और निर्णयशक्ति बढती है । नित्य कपालभाति प्राणायाम करनेसे व्यक्तिके मुखपर एक अनोखा तेज आ जाता है और यह प्राणायाम मुखकी सुन्दरताको भी बढाता है ।
* कफका रोग कपालभाति करनेसे न्यून हो जाता है । कपालभाति प्राणायाम फेफडोंके रोगको दूर कर देता है तथा यह व्यायाम स्वस्थ फेफडोंको सुदृढ बनाता है ।
* कपालभाति प्राणायाम शरीरसे अधिक वसाको (चर्बीको) दूर करने और भार न्यून करनेमें सहायक होता है तथा कपालभाति करनेसे कृमि रोग, अजीर्ण और जीर्ण आंव (बलगम) न्यून हो जाती है ।
* कपालभाति प्राणायाम मानव शरीरकी पाचन शक्ति बढाता है और यह प्राणायाम आंतोंकी दुर्बलता दूर करनेके लिए भी लाभदायी है । कपालभाति प्राणायाम करनेसे उदरके सभी प्रकारके रोगोंके कष्ट न्यून होते हैं ।
* कपालभातिसे गठिया रोग भी दूर हो जाता है । शीतके वातावरणमें कपालभाति करनेसे शरीरमें ऊष्मा (गर्मी) उत्पन्न होती है, इससे शीतप्रकोप (जुकाम) दूर हो जाता है । श्वास और ‘दमा’के रोगमें भी कपालभाति प्राणायाम लाभदायी होता है ।
* वायु, मलबद्धता (कब्ज) और रक्तके विकारको दूर करनेके लिए भी कपालभाति प्राणायाम किया जा सकता है । मधुमेह और ‘वृक्क’से जुडे रोगोंके उपचारमें भी कपालभाति उपयोगी प्राणायाम है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution