क्रिस्टल चिकित्सा (भाग-१)


 ‘क्रिस्टल’ पृथ्वीमें पाया जानेवाला एक प्राकृतिक पदार्थ है । इसका विकास एक नियत समयमें उसी प्रकारसे होता है, जैसे धातुओंका विकास होता है । ‘क्रिस्टल’का दूसरा नाम स्फटिक भी है । यह तकनीकी रूपसे प्राकृतिक चट्टानोंसे होनेवाली सशक्त संरचना है । जो उच्चताप और जलवायु परिवर्तनके कारण बनते हैं । इनका निर्माण एक दिनमें नहीं होता; अपितु इसमें वर्षों लगते हैं । ये दो प्राकृतिक तत्त्वों, जैसे ‘ऑक्सीजन’ और ‘सिलिकॉन’के मिश्रणसे बनते हैं । ‘क्रिस्टल’का रंग उनकी उपचारात्मक शक्तिमें महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है । ‘क्रिस्टल’का रंग और प्रकाश नकारात्मक ऊर्जाको अवशोषित करता है । आयुर्वेद चिकित्सा पद्धतिमें औषधियोंके निर्माणमें भी ‘क्रिस्टल’का प्रयोग किया जाता है । आयुर्वेदमें धातु भस्मके साथ ही औषधिके निर्माणमें मोती और ‘रेड-कोरल’की भस्मका अत्यधिक प्रयोग होता है । ये विद्युतके सुचालक होते हैं; इसलिए ऊर्जाको एक स्रोतसे दूसरे स्रोततक पहुंचानेका कार्य करते हैं । ‘क्रिस्टल’के प्रत्येक कणपर एक प्रकारकी ऊर्जाका आवरण होता है । यदि इसका प्रयोग योग्य प्रकारसे हो तो यह शरीरको स्थिरता प्रदान करने और सन्तुलित करनेका कार्य करता है; इसलिए ‘क्रिस्टल’का प्रयोग कई प्रकारके मानसिक और शारीरिक रोगोंके उपचारके लिए किया जाता है । ‘क्रिस्टल’के शरीरसे सम्पर्क करानेका उद्देश्य पीडित व्यक्तिके शरीरसे नकारात्मक ऊर्जाको दूर करना होता है । इन्हें आभूषणके रूपमें भी पहना जाता है । यद्यपि इस प्रकार पहननेसे उपचारमें थोडा समय लग जाता है; क्योंकि इससे शरीरका केवल एक भाग ‘क्रिस्टल’के सम्पर्कमें आता है ।
   ‘क्रिस्टल’ मनुष्यके शरीरकी विद्युत चुम्बकीय ऊर्जा या ‘इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड’को प्रभावित करता है, जिसके परिणाम स्थूल देह एवं सूक्ष्म देहोंपर (मन, बुद्धि व अहंपर) पडते हैं I इन सबसे मिलकर ही वलय या आभामण्डलका (ऑराका) निर्माण होता है । इसलिए यह आभामण्डलको शुद्ध करनेमें भी उपयोगी होता है ।
सप्तचक्र उपचारके लिए ‘क्रिस्टल’का प्रयोग शरीरके कुछ निश्चित भागोंपर या चक्रोंपर ‘क्रिस्टल’ रखकर या शरीरपर घुमाकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है । सप्तचक्र उपचारके लिए भी एक निश्चित रंगके ‘क्रिस्टल’का उपयोग किया जाता है । इस प्रक्रियामें सात रंगोंकाके ‘क्रिस्टल’का उपयोग, सात भिन्न चक्रोंपर करते हुए चक्रोंकी शुद्धि की जा सकती है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution