०५ नवंबर, २०२०
गत माह अक्टूबरमें जिहादीकी गोलीद्वारा मारी गई फरीदाबादकी निकिता तोमरका परिवार हरियाणा शासनसे न्यायकी मांग निरंतर कर रहा है ।अब उन्होंने अपने घरके बाहर फलक (पोस्टर) लगाकर भी निकिताके हत्यारेको कठोरसे कठोर दण्ड प्रदान करनेको कहा है । घरके बाहर लगे फलकमें लिखा है, ‘लाडो हम ‘शर्मिंदा’ हैं, तेरे ‘कातिल’ जिंदा हैं’ । उल्लेखनीय है कि २६ अक्टूबरको जब मेधावी निकिता विश्वविद्यालयसे परीक्षा देने के पश्चात बाहर निकल रही थी तो जिहादीने अपने मित्रके साथ उसे बलपूर्वक कारमें बैठानेका प्रयास किया; परन्तु जब वह न मानी तो जिहादीने उसे बीच मार्गमें ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी । यह सारा प्रकरण ‘सीसीटीवी कैमरे’में भी ‘रिकॉर्ड’ हो गया । जिहादीका परिवार हिन्दू धर्म विरोधी कांग्रेसके राजनीतिक दलसे सम्बन्धित हैं; अतः इसी कारण शासन उसपर कठोर कार्यवाही करनेसे हिचकिचा रहा है व मृतका का परिवार न्यायकी मांग कर रहा है ।
–हिन्दुस्तानमें ही हिन्दुओंको न्यायके लिए शासन व प्रशासनसे भीख मांगनी पड रही है, मानों उन्होंने ही कुछ अनुचित किया हो । जब भाजपा ही हिन्दुओंको न्याय नहीं दिलवा सकती, तो हिन्दू उन्हें क्यों चुनें, हरियाणा शासन इसका उत्तर दे ! संपादक: वैदिक उपासना पीठ
स्रोत: स्वराज्य
Leave a Reply