पटनायक शासनपर किडनियां निकालने और मारनेका गम्भीर आरोप लगाते हुए पीडितोंने किया आत्मदाहका प्रयास


२५ नवंबर, २०२०
ओडिशाके जनपद नयागढमें एक पति-पत्नीने भुवनेश्वरमें विधानसभाके सामने ही आत्मदाहका प्रयास किया । पीडितोंका आरोप था कि १०, जुलाईके दिन उनकी १० वर्षीय बच्चीके अपहरण और किडनियां निकालकर आंखे फोडनेके पश्चात हत्याके अन्वेषणमें उन्हें अबतक न्याय नहीं मिला है ।
    मंगलवार, २४ नवम्बरको इस प्रकरणपर विधानसभाके भीतर भी गूंजा, जब कांग्रेस और भाजपाने नवीन पटनायक शासनको घेरा । आरोपी  ‘बीजेडी’ नेताका निकटवर्ती होनेके कारण जनपद थाना नयागढमें प्राथमिकी प्रविष्ट होनेके पश्चात भी कोई कार्यवाही न करते हुए अन्य १० अभियुक्तोंको इस प्रकरणमें पकडा; परन्तु मुख्य आरोपीको फिर भी छोड दिया । उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपीके विरुद्ध जनपद और पुलिस आयुक्तके परिवाद (शिकायत) कक्षमें भी न्याय नहीं मिला । तब विवश होकर पीडितोंने दोपहरमें अपने ऊपर मिट्टीका तेल (केरोसिन) डालकर विधानसभा सामने ही आत्मदाह करना चाहा; परन्तु सुरक्षाकर्मियोंने उन्हें पकडकर बचा लिया ।
  यहां भ्रष्टाचारी कांग्रेस नेता नरसिंहा मिश्रा इसे सुरक्षा व्यवस्थामें सेंधका प्रकरण बताया और अपनी सुरक्षाकी चिन्ता करते हुए इसका उत्तर मांगा कि कलको यदि कोई बम लेकर विधानसभामें आया तो फिर क्या होगा ?
       – भ्रष्ट व अहंकारी नेताओंने इस धराको मिलकर नरक समान बना दिया है । हिन्दू राष्ट्र आनेपर ऐसे भ्रष्ट नेता न केवल पदच्युत किए जाएंगे, वरन कठोर दण्डके भी भागी होंगे ! – संपादक, वैदिक उपासना पीठ
स्त्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution