०३ दिसंबर, २०२०
कर्नाटकमें लव जिहादका विषय सामने आया है । यहांपर शान्ति जूबी नामक हिन्दू महिलाको इस्लाममें धर्मान्तरित किया गया, जिसके पश्चात उसका नाम असिया इब्राहिम खलील कट्टेकर कर दिया गया । राज्य अध्यक्ष राजेश कोल्हो और दक्षिण कन्नड जिला अध्यक्ष शब्बीर उल्लाल के नेतृत्वमें ‘आधुनिक मानवाधिकार समिति’ने आरोप लगाया कि सिया इब्राहिम खलील कट्टेकरको उसके पति इब्राहिम खलील कट्टेकरसे बलपूर्वक दूर रखा जा रहा है ।
‘आधुनिक मानवाधिकार समिति’ने यह आरोप इब्राहिम खलीलके बडे भाई शिहाब और परिवारके अन्य सदस्योंपर लगाया, जो इब्राहिम खलील कट्टेकरको अपनी पत्नीसे दूर रहनेके लिए प्रेरित कर रहे हैं ।
आसियाने ‘टाइम्स नाउ’से बात करते हुए कहा कि उसने सोचा था कि उसका जीवन सुरक्षित है; परन्तु यहांपर उसका साथ देनेके लिए कोई नहीं है । इस्लाममें परिवर्तित होनेसे पूर्व उससे कहा गया था कि यह बहुत ही रंगीन और सुन्दर है ।
२६ नवम्बरको विश्व हिन्दू परिषदका दल आसियासे मिलनेके लिए पहुंचा और उसे दक्षिण कन्नड जनपदके सुलिया पुलिस स्टेशन ले गए और अपने ‘भागे’ पतिको लेकर परिवारके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट करानेके लिए कहा । विश्व हिन्दू परिषदकी इस ‘टीम’में शरण पंपवेल, सुरेशा राज, लतीश गुंडया और अन्य लोग सम्मिलित थे । उन्होंने महिलासे पुनः हिदू धर्ममें आ जानेके लिए निवेदन किया ।
शांति जोबी केरलके कन्नूरकी रहनेवाली हैं । उसके ‘फेसबुक’केद्वारा अब्दुल हाजी कट्टेकरके पुत्र इब्राहिम खलील कट्टेकरसे मित्रता हुई । दोनों एक-दूसरेसे अच्छी प्रकारसे परिचयके, तदुपरान्त १२ जुलाई, २०१७ को इस्लाममें परिवर्तित होनेके पश्चात उसके साथ निकाह किया । निकाहके पश्चात, शान्ति जूबीने अपना नाम परिवर्तितकर आसिया इब्राहिम खलील कट्टेकर रख लिया । इसके पश्चात ये दोनों बेंगलुरु, मैसूर आदिके विभिन्न भाडेके घरोंमें रहे ।
इब्राहिमके विवाहके विषयमें ज्ञात होनेके उपरान्त, उसके बडे भाई शिहाब और अन्य लोग आसियाके पतिको सुलियामें उनके घर ले गए एवं आसियाको बेंगलुरुमें ही छोड दिया । इसके पश्चात दोनों पृथक रहने लगे । बताया जा रहा है कि जब आसियाने अपने पतिसे सम्पर्क करनेका प्रयास किया, तो परिवारके सदस्योंने उसे मारनेकी धमकी दी ।
दोनों पक्षोंने पुत्तुर और सुलिया पुलिस स्टेशनोंमें बैठककी और चर्चा की; परन्तु उनकी समस्याओंका समाधान नहीं निकला । आसियाका कहना है कि उसके पतिको कहीं छुपा दिया गया है और उसका चलभाष बन्द कर दिया गया है । वह कहती है कि जब वह अपने पतिके परिवारके घर गई, तो उसे शिहाबने हत्याकी धमकी दी थी । कई सङ्गठनोंद्वारा उसकी सहायताके लिए किए गए प्रयास भी विफल रहे ।
आसियाने आरोप लगाया है कि शिहाब उसे अश्लील संदेश भेज रहा है । आसियाका कहना है कि उसकी मांगके अनुसार, दो ‘लग्जरी’ वाहनों और दो स्कूटरोंके पश्चात भी अनेक बार २५ लाख रुपएसे अधिककी धनराशि दी गई, फिर भी परिवार सन्तुष्ट नहीं है और मानसिक प्रताडना दे रहे हैं । आसिया अपने इस आरोपको दोहराती है कि उसे उसके पतिसे दूर रखा गया है । आसियाने अब ‘मीडिया’से सम्पर्क किया है और उनसे सहायता मांगी है कि वो उसे उसके पति इब्राहिम खलील कट्टेकरसे मिलने में सहायता करे, जिससे वह उसके साथ विवाहित जीवन निर्वाह कर सके ।
ऐसे अनेक उच्च शिक्षित हिन्दू युवतियां एवं महिलाएं इन जिहादी मुसलमानोंके ‘लव जिहाद’के चक्रव्यूहमें आ जाती हैं और इनका अभिज्ञान नहीं कर पाती; अतः ऐसे जिहादी लोगोंसे हिन्दू युवतियोंको दूर रखना एवं इनको हिन्दू धर्मकी शिक्षा देना आवश्यक है व ऐसे जिहादियोंको शासन उचित दण्ड दे, यह भी ध्यान रखना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply