बंगालमें ‘टीएमसी’के उपद्रवियोंने भाजपा कार्यकर्ताको विद्यालयमें लटकाकर की हत्या


१० दिसम्बर, २०२०

बंगालके तूफांगनजमें एक और भाजपा कार्यकर्ताकी हत्या कर दी गई है । इस तीस वर्षीय कार्यकर्ताका नाम स्वप्न दास बताया गया है । विद्यालयमें इसे फांसीपर लटकाकर ‘टीएमसी’ दलके उपद्रवियोंने इसे मार दिया , ऐसा आरोप भाजपा नेताओंद्वारा लगाया गया है । ‘टीएमसी’ने इस आरोपको पूर्णतः निरस्त करते हुए कहा कि यह आरोप लगाकर भाजपाद्वारा निकृष्ट राजनीति की जा रही है । सूचना प्राप्त होते ही पुलिसने वहां पहुंचकर शवको नीचे उतारा और शवपरीक्षणके लिए भेज दिया ।
‘द न्यू इण्डियन एक्सप्रेस’के अनुसार, एक स्थानीय भाजपा नेताने बताया कि घटना स्थलपर, भूमिपर रक्तके धब्बे पाए गए और शवके पांव भूमिको छू रहे थे । इससे यह स्पष्ट होता है कि ‘टीएमसी’के उपद्रवियोंने ही यह हत्या की है । बंगालके एक मन्त्री रबीन्द्र घोषने कहा है कि ‘तृण मूल कांग्रेस’का इससे कोई सम्बन्ध नहीं है ।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व एक रैलीके मध्य भाजपा कार्यकर्तापर आक्रमणकर उसे मार डाला गया था । इससे पूर्व कूच बिहारमें भाजपाके ५५ वर्षीय कार्यक्रम कलाकन्द कर्मकारको पीट-पीटकर मार डाला गया था । कलाचन्द भाजपाके ‘बूथ कमेटी’का सचिव था । इसी प्रकार बंगालके ३४ वर्षीय कार्यकर्ता बिजॉय शीलका शव भी एक पेडपर लटकता हुआ पाया गया था । भाजपाका आरोप है कि ‘टीएमसी’ उन्हें अपने प्रदेशमें आनेसे रोकनेके लिए आतङ्कियोंका आश्रय ले रही है ।

           बंगालकी स्थिति सर्व विदित है कि ममता शासन हिन्दुत्वके विरुद्ध है । ममता वहांपर बांग्लादेशसे मिलकर इस्लामिक स्टेट बनाना चाहती है । इन्हीं कारणोंसे प्रत्येक दिवस वहां हिन्दुओंकी हत्या की जा रही है । ममताको चुनना ही हिन्दुओंके लिए अभिशाप बन गया है । हिन्दुओ, अब तो जागो और ममता शासनको उखाड फेंको ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution