अपहरण व यौन उत्पीडनके आरोपी जिहादी मोहम्मद शेखको पुलिसकी चतुराईद्वारा बनाया गया बन्दी


१७ दिसम्बर, २०२०
      मुंबई पुलिसके अधिकारियोंने गत शुक्रवारको २४ वर्षीय आरोपी महोम्मद सलीम शेखको बन्दी बनाया है । जिहादी २०१८ में ‘एंटॉप हिल’ व ‘डीएन’ पुलिस थानेमें दो अवयस्क युवतियोंके अपहरण व यौन उत्पीडन अन्तर्गत बन्दी बनाया गया था; परन्तु अभियोग हेतु न्यायालय सत्रमें प्रस्तुत करनेके मध्य वह उस परिसरसे भाग निकला । समाचार पत्र ‘इंडियन एक्सप्रेस’के प्रतिवेदनके अनुसार, कोलाबा पुलिस थानेके एक अधिकारीने कहा कि वे उसे निरन्तर ढूंढ रहे थे  तथा उन्हें ज्ञात था कि वह अपने मूल क्षेत्र हुगलीके बोंचीमें अवश्य जाएगा; परन्तु जब भी पुलिस उसे पकडने हेतु वहां जाती तो वहांके ग्रामीण उसे पूर्व ही सूचित कर देते, जिस कारण वह भाग जाता । दिसम्बरके प्रथम सप्ताहमें भी जब पुलिसको सूचना दी गई कि आरोपी अपने क्षेत्रमें लौट आया है व परिचितके यहां रह रहा है तो एक विशेष दलको वहां भेजा गया; परन्तु इस बार भी वह बच निकला । इसके पश्चात अब पुलिसने एक ऐसे व्यक्तिसे सम्पर्क किया, जिसका आरोपीसे पूर्वमें झगडा हो चुका था । उसीकी सहायतासे पुलिसने जिहादीको बन्दी बना लिया । बन्दी बनाने हेतु पुलिस उस आरोपीके शत्रु व्यक्तिके यहां ‘लूंगी’, ‘मफलर’ व ‘टोपी’ पहनकर साधारण वेशभूषामें रहने लगी और जब गत शुक्रवारको जैसे ही वह अपने परिचितके यहां पहुंचा, तो स्थानीय पुलिसकी सहायतासे उसे बन्दी बना लिया गया व मुंबईके ‘तलोजा केन्द्रीय कारागार’में अब बन्द कर दिया गया है ।
         जिस चतुराईसे पुलिसने जिहादी आरोपीको बन्दी बनाया है, वह प्रशंसनीय हैं; परन्तु अन्य राज्यके पुलिसकर्मियोंको भी ऐसी चतुराईके प्रयासोंसे ही उनकी पकडसे दूर आरोपियोंको बन्दी बनाने हेतु प्रयास करना चाहिए, जिससे न्याय व्यवस्थाके प्रति इनमें भय निर्माण हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution