हम लिख रहे हैं ‘ॐ नमः शिवाय’; क्योंकि धर्मनिरपेक्ष ‘मीडिया’ नहीं लिखेगी: रजनीकान्तके जमाई धनुषके ‘ट्वीट’में परिवर्तन


२० दिसम्बर, २०२०
      दक्षिण भारतके लोकप्रिय अभिनेता रजनीकान्तके जामाता(दामाद) अभिनेता धनुषने सामाजिक जालस्थान ‘ट्विटर’पर अपने प्रशंसकोंको बताया कि वे ‘हॉलीवुड’ चलचित्र ‘द ग्रे मैन’में भूमिका करेंगे । इस चलचित्रका निर्देशन ‘रूसो ब्रदर्स’ कर रहे हैं । वे इस चलचित्रमें कार्य करनेको लेकर उत्साहित थे । उन्होंने अपने प्रशंसकोंका अभीतक दिए गए स्नेह और समर्थन हेतु आभार व्यक्त किया और ‘ट्वीट’के अन्तमें लिखा, ‘ॐ नमः शिवाय’; परन्तु देशके ‘लिबरल सेक्युलर ‘मीडिया’को यह रास नहीं आया । उन्होंने समाचार बताते हुए अपनी हिन्दू विरोधी मानसिकता दर्शाते हुए धनुषकी टिप्पणीसे ‘ॐ नमः शिवाय’ हटा दिया ।
      ‘लिबरल सेक्युलर मीडिया’के प्रतीक ‘इंडियन एक्सप्रेस’, ‘एबीपी न्यूज’, समाचार पत्र ‘डेक्कन हेराल्ड’ने भी ‘ॐ नमः शिवाय’ हटाकर स्वयंको धर्मनिरपेक्ष दर्शाते हुए धनुषके ट्वीटको लिखा । ‘डेक्कन हेराल्ड’का समाचार तो ‘पीटीआई’पर आधारित था, परन्तु उसमें भी ‘ॐ नमः शिवाय’को स्थान नहीं दिया गया, जो धनुषके मूल ‘ट्वीट’में था ।
उल्लेखनीय है कि अभीतक कुछ ‘मीडिया’कर्मी स्वयंको धर्मनिरपेक्ष दर्शानेके लिए अल्पसङ्खकोंको दोषमुक्त दर्शाने हेतु अपराधिक घटनाओंको हिन्दू ‘एंगल’ देते दृष्टिगत हुए हैं; परन्तु यहां उन्होंने एक अभिनेताका हिन्दू परिचय छुपानेका प्रयास किया है ।
        किसी मौलवीद्वारा कुकर्म करनेपर हिन्दू साधुका चित्र बनाना, जैसे कार्य हम इससे पूर्व देख चुके हैं । इन्हें मात्र हिन्दू धर्मसे बैर है । जबकि हमारा धर्म ही विश्वमें शान्तिप्रिय है तथा मात्र यही धर्म ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ जैसी विचाधारायुक्त है । समाचार वाहिनियोंका यह कार्य निन्दनीय है । इन हिन्दूद्रोही संस्थानोंका अन्त ही उचित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution