नमनसे विवाहकर अब हिन्दू बनकर रहना चाहती है फराह; परन्तु परिजनसे हैं जीवनका भय


२० दिसम्बर, २०२०
     उत्तर प्रदेशमें लव जिहादसे सम्बन्धित प्रकरणोंके मध्य धर्म परिवर्तनका एक नवीन प्रकरण समक्ष आया है, जिसमें फराह नामक मुसलमान युवतीने नमन नामके हिन्दू युवकके साथ भागकर ऋषिकेशमें जाकर मन्दिरमें विवाह कर लिया है एवं अपना नाम फराहसे परिवर्तितकर माही रख लिया है । प्रतिवेदनके अनुसार, मेरठके थाना नौचंदी क्षेत्रमें रहनेवाले एक मुसलमान युवकने १३ दिसम्बरको शास्त्री नगरके नमन मदान नामक युवकपर उसकी बहन फराहको भगा ले जानेका आरोप लगाते हुए प्रकरण प्रविष्ट करवाया, जिसके अन्तर्गत शीघ्र ही कार्यवाही आरम्भ हो गई । पुलिसने दोनोंको ऋषिकेशके एक ‘होटल’में पकड भी लिया और पूछताछ की । युवती माहीने नौचंदी पुलिसको अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि वह वयस्क है और उसे किसीने भी नहीं बहकाया है, न किसीने उसका अपहरण किया है । वह अपनी इच्छासे नमनके साथ भागकर आई है तथा उसने विवाह भी कर लिया है । उसके परिवारजन इस सम्बन्धके विरुद्ध थे । यदि वह उनको बताती तो वह नमन और उसकी हत्या कर देते । वह अब पुनः नहीं जाना चाहती व नमनके साथ हिन्दू धर्म अपनाकर जीवन व्यतीत करना चाहती है । वहीं पुलिसने बताया कि नमनके घरवालोंको इस सम्बन्धमें कोई आपत्ति नहीं है । वह फराहको प्रसन्नतासे अपनाना चाहते हैं ‌। उसके परिजनने उसका साथ दिया है । अपने परिजनसे भयके कारण न्यायालयके आदेशपर युवतीको उसके ससुरालवालोंके पास पहुंचा दिया गया है ।
     जहां लव जिहादके प्रकरणोंमें जिहादियोंद्वारा हिन्दू युवतियोंकी विवाहके पश्चात निर्ममतासे हत्याके समाचार सुनाई देते हैं, वहीं हिन्दू माता-पिताद्वारा उनकी लडकियोंको सहर्ष स्वीकार किया जा रहा है । यही हिन्दुओंकी महानता है; परन्तु हमें यह सदैव स्मरण रखना चाहिए कि जिहादियोंपर कदापि विश्वास नहीं किया जा सकता; अतः इस हिन्दू परिवारको अब पूरी सतर्कतासे रहना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution