लोभ देकर करा रहे थे हिन्दू परिवारोंका ईसाई धर्मान्तरण, ३ महिलाओं सहित ४ बन्दी बनाए
२१ दिसम्बर, २०२०
उत्तर प्रदेशके ग्रेटर नोएडामें ईसाई धर्मान्तरणका एक बडे षड्यन्त्रका रहस्योद्घाटन हुआ है । सूरजपुर थाना क्षेत्रमें ४ अभियुक्तोंको बन्दी बनाया गया है, जो हिन्दू परिवारोंको प्रलोभन देकर उनका धर्मान्तरण कराते थे । आरोपियोंमें एक दक्षिण कोरियाकी महिला भी सम्मिलित है । उसे इस ‘गिरोह’का मुखिया बताया जा रहा है । उन सभीसे पूछताछ जारी है । आसपासके नगरोंकी पुलिससे भी सम्पर्क किया जा रहा है ।
गौतम बुद्ध नगर ‘पुलिस कमिश्नरेट’ने अपनी प्रेस विज्ञप्तिमें बताया कि सूरजपुर पुलिसने प्रलोभन देकर धर्मान्तरण करानेवाले ४ अभियुक्तोंको बन्दी बनाया है, जिनमेंसे ३ महिलाएं हैं । पुलिसने बताया कि इन्हें शनिवार, १९ दिसम्बरको बन्दी बनाया गया । उन सबके विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश, २०२० के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है ।
‘यूपीए’ शासनकालमें यह धर्मान्तरण निर्बाध हो रहा था; परन्तु २०१४ में मोदी शासनके पश्चात जब विदेशी मिशनरियोंके ‘एनजीओ’के माध्यमसे धन आनेपर रोक लगी तो धर्मान्तरणमें कमी आई थी; परन्तु राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रमें इतने प्रतिबन्धोंके पश्चात भी प्रलोभन देकर धर्मान्तरण हतप्रभ कर देनेवाला है । उत्तर प्रदेशके शासनने विगत दिनों धर्मान्तरण विरोधी विधान बनाया है, उसको भी ये ‘मिशनरी’ निष्प्रभावी जैसा बना रही हैं । हिन्दू अभी निद्राग्रस्त है, आवश्यकता कि प्रत्येक हिन्दू अपने आसपास क्या हो रहा है ?, उसकी जानकारी रखे और कुछ भी सन्देहास्पद लगे तो पुलिस को सूचना देकर ऐसे धूर्त लोगोंको दण्ड दिलवाकर धर्मसेवा करे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply