किसानोंके समर्थनमें सिंघु सीमापर जसविन्दर सिंह, संगीतमेंकर चुका है भिंडरावालेका महिमामण्डन
२३ दिसम्बर, २०२०
कृषि विधानके समर्थनमें जारी किसान आन्दोलनमें खालिस्तानी समर्थकोंकी घुसपैठके समाचार आरम्भसे ही आते रहे हैं । अब अपने संगीतसे खालिस्तानका समर्थन कर चुके भारतीय-कनाडाई पंजाबी गायक जसविन्दर सिंह किसानोंके समर्थनमें सिंघु सीमापर दिखा है ।
‘एनआईके’ अनुसार, जैजी बबीने २२ दिसम्बर २०२० को देहलीके सिंघु सीमापर पहुंचकर किसानोंको सम्बोधित किया । प्रदर्शनकारियोंकी मांगोंको उचित बताते हुए शासनसे उन्हें माननेकी मांग की । इससे पूर्व उसने प्रदर्शनसे आए चित्रोंको देख ‘सोशल मीडिया’पर लिखा था, “वाहेगुरु जी कृपा करिए, पंजाबके अन्नदाताके ऊपर । किसानोंको हमारा समर्थन, किसान एकता जिन्दाबाद, सभी लोग २६ व २७ को देहली पहुंचो ।”
जैजी बीके गीतोंमें कहा जाता है कि किसीको भी सिखोंसे खिलवाड नहीं करना चाहिए; क्योंकि उनका इतिहास आक्रमक रहा है । वह भिंडरावालेके जैसे सदा ‘शिकार’के भूखे रहते है । इस गीतमें एक स्थान भिंडरावालेका भी दृश्यपट है । साथ ही गानेमें उन सिखोंको भी इंगित किया गया है, जो भारतीय कारावासमें बन्द हैं । लगभग ५ मिनटके दृश्यपटमें जैजी बी नामसे प्रसिद्ध इस गायकने सभी प्रकारसे भारतके विरुद्ध वातावरण बनानेका प्रयास किया है ।
ऐसे आतङ्की संगीतकार, जो अपने ही देशके विरुद्ध लोगोंको धमकाते हैं, वे संगीतकार कहलानेके योग्य नहीं है, उन्हें कठोर दण्ड मिलना चाहिए ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply