बेगूसरायमें मस्जिदकी भीत (दीवार) लांघकर आए मुसलमान युवकने महिलाको चाकूसे किया चोटिल, पुलिसका व्यवहार रहा नकारात्मक


२५ दिसम्बर, २०२०
      बिहारमें एक मुसलमान मोहम्मद छोटूने पडोसी महिलाको चोटिल कर दिया । महिला अपने तीन बच्चोंके साथ अपने घरमें सो रही थी । मस्जिदकी भीत (दीवार) लांघकर मोहम्मद छोटू उसके घरमें घुस आया । उसने महिलाकी साडी उतारनेका प्रयास किया, जिससे वह अर्धनग्न हो गई । विरोध करनेपर उसने महिलापर चाकूसे कई बार प्रहार किया; किन्तु महिलाने चिल्लाकर आस-पासके ग्रामीणोंको एकत्रित कर लिया और बच्चोंने जागकर ग्रामीणोंके लिए द्वार खोल दिया । मोहम्मदने दुष्कर्मके प्रयाससे असफल होकर भागनेका प्रयत्न किया तो महिलाने साहस न त्यागकर, उसे भागने नहीं दिया, जिस कारण मोहम्मदने उसे चाकूसे अधिक बार चोटिल किया । ग्रामीणोंने उसे पकडकर पुलिसको सौंप दिया । पुलिसने चोटिल महिलाको चिकित्सालय भेज दिया ।
    पुलिसने प्राथमिकी प्रविष्ट करनेके लिए आश्वासन दिया; किन्तु दो दिवस पश्चात उसे मुक्त कर दिया । प्राथमिकताके लिए महिलाने थानेमें जाकर प्रार्थना की; किन्तु पुलिसने उसे डांट-डपटकर भगा दिया । महिलाने बताया कि उसका पति उत्तर प्रदेशमें रेलवेमें सेवारत है और वह स्वयं तीन छोट-छोटे बच्चोंके साथ गांवमें रह रही है ।
     वहांके क्षेत्रीय पार्षद एवं सक्रिय कार्यकर्ता कृष्णानन्दने बताया कि वह घर मस्जिदसे सटा हुआ है । कुछ समय पूर्व भी इसी प्रकार मस्जिदसे मुसलमान युवकने आकर महिलापर आक्रमण किया था; किन्तु मस्जिदसे वार्तालाप करके, भीत बढाकर प्रकरण शान्त कर दिया गया था ।  उन्होंने कहा कि अपराधीकी मुक्ति केवल न्यायालयद्वारा की जा सकती है । पुलिसद्वारा उसे मुक्त कर देनेका क्या अर्थ है ।
    महिलाने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु और आरोपीके विरुद्ध कार्यवाही हेतु प्रार्थना की है ।
        चोटिल होनेपर भी महिलाने जिहादीको भागने नहीं दिया, वह अपने साहसके लिए प्रशंसाकी पात्र है । अल्पसङ्ख्यकके नामपर जब जिहादियोंकी सङ्ख्या बढ जाती है तो वे शेष लोगोंपर आक्रमण करने आरम्भ कर देते हैं । ऐसे आक्रमकोंको उचित दण्ड दिया जाना चाहिए । बिहारकी पुलिसकी निष्कर्मणताने सिद्ध कर दिया है कि वे जिहादियोंसे भयभीत रहते हैं और हिन्दूओंको सुरक्षा प्रदान करनेमें असफल रहे हैं । ऐसे निष्क्रिय शासनका बहिष्कार किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution