हत्या, उपद्रव व ठगी करनेवाले जिहादी हारून मियांके लिए ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ने तान्त्रिक लिख प्रसारित किया भ्रम
२५ दिसम्बर, २०२०
देहली पुलिसद्वारा धोखाधडी करनेवाले हारून मियां शाहजी बंगालीको बन्दी बनाया गया है । हारून लोगोंमें अन्धविश्वास प्रसारित करता तथा उनका धन लूट लेता था । उत्तर प्रदेशके जनपद मेरठमें जाकिर नगरके निवासी हारूनने ‘गूगल’ व ‘ट्रू कॉलर एप्प’पर भी मियां शाहजी बंगालीके नामसे स्वयंको पंजीकृत कर रखा था । एक समाचार पत्रने इस समाचारको प्रकाशित किया तथा शीर्षकमें हारूनका उल्लेख भी स्पष्ट रूप से किया कि आरोपी कौन हैं व उसका अपराध का क्या माध्यम है; परन्तु हिन्दू विरोधी ‘मीडिया पोर्टल’के ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ने पुनः अपने कुकृत्यको दोहराते हुए मुसलमान आरोपीका नाम छुपाने हेतु हिन्दू शब्दों और प्रतीक चित्रोंको स्थान दे, पाठकोंको भ्रमित किया । हारूनके विरुद्ध हत्या व उपद्रवके अनेक प्रकरण प्रविष्ट हैं । वही हारूनके पुत्र आरिफभी धोखाधडीके प्रकरणमें सम्मिलित है । इन समस्त आरोपोंके उपरान्त भी ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ने अपने शीर्षकके लिए तान्त्रिक शब्दका ही प्रयोग करना उचित समझा तथा उसे ही प्रकाशित किया । प्रतिवेदनके अनुसार, एक महिलासे उसके घरमें शान्ति स्थापित करने हेतु जिहादीने ८५ सहस्र रुपयेको उसके खातेसे स्थानान्तरित करवा लिया । इसके पश्चात जिहादीने ५५ सहस्र रुपये और जमा करने को कहा । तभी पीडित महिलाको शङ्का उत्पन्न हुई और उसने पुलिसमें परिवाद प्रविष्ट करवाया ।
समाचार स्पष्ट करता है कि किस प्रकार सम्पूर्ण भारतमें हिन्दू विरोधी ‘मीडिया’ लोगोंको भ्रमितकर साधु-सन्तोंके प्रति द्वेष उत्पन्न करता है । ऐसे धर्म विरोधी प्रसार माध्यमोंका पूर्णतः बहिष्कार ही इनके लिए उचित दण्ड है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply