श्रीशैलम मन्दिरपर मुसलमानोंका आधिपत्य, पूजाके पुष्पोंकी टोकरीमें लाया जाता है मांस
२८ दिसम्बर, २०२०
आंध्र प्रदेशके श्रीशैलम मन्दिरपर मुसलमानोंने अतिक्रमण कर रखा है । इसका आरोप भाजपाके विधायक टी. राजाने लगाया है । राजाका कहना है कि रजाक नामक मुसलमान प्रबन्धक इस मन्दिरका प्रबन्धन करता है । रजाककी पत्नी वहांकी निरीक्षक है । वहांके विधायक शिल्पा चक्रपाणि रेड्डीसे रजाकका घनिष्ठ सम्पर्क है और उसका भाई ‘टीडीपी’का नेता है ।
टी. राजाने आरोप लगाया कि वहां शासन किसीका भी हो; किन्तु मुसलमानोंने वहांके मन्दिरपर पूर्णतः नियन्त्रण कर रखा है ।
‘डेक्कन क्रानिकल’के विवरण अनुसार, मन्दिरके आसपास समूचे विपणी क्षेत्रके कार्योंपर मुसलमानोंने एकाधिकार कर लिया है । वहांकी गोशालाकी गायोंकी, मांसके लिए हत्या की जाती है ।
टी. राजाने बताया कि रजाकपर कई प्रकरण लम्बित हैं, उनमेंसे एक, मन्दिरके लिए पुष्प ले जानेवाली टोकरीमें बकरेका मांस ले जानेसे सम्बन्धित है । इन पुष्पोंका उपयोग मन्दिरमें पूजा हेतु किया जाता है । ‘रजाक’की निरीक्षक पत्नीकी ‘देखरेख’में वहां गोहत्या की जाती है, जो कि पूर्णतः प्रतिबन्धित है ।
हत्याका आरोप लगाए जानेपर, निरीक्षकका स्थानान्तरण कर दिया गया है । मन्दिर प्रशासनसे जुडे सदस्योंके अनुसार, अन्य धर्मोंके लोग, इस मन्दिरमें नहीं रह सकते; किन्तु श्रीशैलममें रहनेवाले मुसलमानोंने इसके विरोधमें, न्यायालयका द्वार खटखटाया है और प्रकरण अभीतक लम्बित है ।
जहां कहीं भी कोई हिन्दुओंका धर्मस्थल होता है, वहांपर मुसलमान एकत्रित होकर, वहांसे सम्बन्धित क्षेत्रोंपर अतिक्रमण करना आरम्भ कर देते हैं । भयभीत हिन्दू वहांसे पलायनकर जाते हैं और वहांकी परिस्थितियां परिवर्तित हो जाती हैं, जो वहांके शासकोंकी निष्कर्मणताके कारण होता है । देशमें पुनः सामान्य परिस्थितियोंको लानेके लिए हिन्दू राष्ट्रकी ही आवश्यकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply