महिलाओंने कपडे फाडे, छतोंसे बरसाए पत्थर: रेहानको पकडने पहुंची ‘यूपी’ पुलिसपर प्राणघातक आक्रमण


०४ जनवरी, २०२१
     कानपुरके ‘हिस्ट्रीशीटर’ रेहान उपाख्य गुड्डूको पकडने गई बेकनगंज पुलिस ‘टीम’पर आरोपितोंके साथियोंने पथराव कर दिया । यहांतक कि पुलिससे वहांके रहवासी लोग भी भिड गए । किसी प्रकार बेकनगंज थानेके पुलिसकर्मी वहांसे प्राण बचाकर भाग निकले । बता दें कि रेहान डी ८० ‘गैंग’का मुखिया है ।
     घटना कानपुरके कर्नलगंज क्षेत्रके गम्मू खांके ‘अहाते’की है । यहां अपराधीको पकडने पहुंची पुलिससे लोग भिड गए । वहीं महिलाओंने कपडे फाडकर उपद्रव किया । अराजक तत्त्वोंने छतोंसे पुलिसदलपर पथराव कर दिया । घटनाकी जानकारीपर कई थानोंकी ‘फोर्स’ घटनास्थलपर पहुंची; किन्तु तबतक अपराधी’ अपने भाइयोंके साथ भाग चुका था ।
          ऐसे अनेक कुख्यात अपराधी अभी भी पुलिसकी पकडसे बाहर हैं, ये अपराधी कुछ तो राजनेताओंके संरक्षणमें हैं । इन अपराधियोंके ऊपर अवैध सम्पत्ति, चोरी, लूट, बलात्कार,सामाजिक विद्रोह कार्योंमें सहयोग व हत्या आदिके आरोप लगे हैं । योगीजीके नेतृत्वमें ‘यूपी’ शासन अच्छा कार्य कर रहा है और ऐसे अपराधियोंको पकडकर दण्ड दे रहा है । विचार कीजिए कि उत्तर प्रदेशमें योगीजीके मुख्यमन्त्री होते भी यदि धर्मान्धोंमें इतना दुस्साहस है तो ये उनके लिए राजनीतिक स्थिति अनुकूल होनेपर क्या करेंगे ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution