२१. ‘मैग्नेशियम’की कमीके लिए : मूंगफलीमें पाया जानेवाला ‘मैग्नेशियम’ शरीरके लिए बहुत आवश्यक तत्त्व होता है । यह प्रोटीनके संश्लेषण, मांसपेशियों और हृदय-तन्त्रके सुचारू रूपसे कार्य करने, रक्तमें शर्कराकी मात्रा सन्तुलित रखने तथा रक्तचाप नियन्त्रित रखनेमें सहायक होता है । ‘मैग्नेशियम’ पूरे शरीरमें ‘कैल्शियम’ व ‘पोटेशियम’की आपूर्ति सुचारू बनाये रखता है । इससे हृदयकी धडकन सामान्य रहती है ।
२२. अस्थियोंके लिए उपयोगी : मूंगफलीमें उपस्थित लौहतत्त्व (Iron) और ‘कैल्शियम’की प्रचुर मात्रा रक्तमें ‘ऑक्सीजन’के संचारऔर ‘हड्डियों’को सशक्त बनानेका कार्य करते हैं । यह आपके शरीरके विकासमें महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है । यह पोषण सम्बन्धी सभी आवश्यकताओंको पूरा करनेमें सक्षम है । मूंगफलीमें विद्यमान ‘विटामिन’, खनिज और ‘एंटीऑक्सीडेंट’के कारण शरीरको पर्याप्त ऊर्जा मिलती हैं ।
२३. प्रजनन शक्ति बढानेके लिए सहायक : मूंगफलीका ‘फोलिक एसिड’ (folic acid), गर्भस्थ बच्चोंको तन्त्रिकातन्त्र सम्बन्धी गम्भीर विकार या ‘न्यूरल ट्यूब’के दोषोंसे उत्पन्न होनेकी आशंका न्यून कर देता है । यदि गर्भवती महिला, गर्भावस्थाके मध्य या इससे पहले मूंगफली खाती रहती है तो यह आशंका ७०% तक कम हो जाती है ।
Leave a Reply