युवतियां बलात्कारके लिए उकसाती हैं, कांग्रेस नेता सलमान निजामीका विवादित वक्तव्य


०९ जनवरी, २०२१
     ‘ट्विटर’पर प्रायः बीजेपी विरोधी ‘पोस्ट’ और ‘फेक न्यूज’ साझा करनेवाले केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीरके कांग्रेस नेता सलमान निजामीने कहा है कि ‘कैपिटल हिल’ विरोध-प्रदर्शनके अन्तराल भारतीय तिरंगा लहरानेवाला व्यक्ति मोदी समर्थक है, जो लोकतन्त्रकी हत्या करनेके लिए ट्रम्प समर्थकोंके साथ कन्धेसे कन्धा मिलाकर प्रदर्शनमें  सहयोगी था ।
     ‘फेक न्यूज’ फैलानेवाले कांग्रेस नेताको आडे हाथों लेते हुए ‘ट्विटर यूजरने’ निजामीद्वारा ‘ट्वीट’ किए गए कई पुराने ‘ट्वीट्स’को ढूंढ निकाला, जिसमें उसने महिलाओंको लेकर भद्दी, कामुक और अशोभनीय टिप्पणीकी है । निजामीने महिलाओंके विरुद्ध होनेवाले हिंसक अपराधोंके बारेमें विचित्र अटकलें लगाते हुए कहा है कि महिलाएं स्वयं ही अपने साथ हो रहे अपराधोंके लिए उत्तरदायी हैं । इसके अतिरिक्त एक अन्य ‘ट्वीट’में निजामीने कहा कि महिलाएं अपनी बाहरी रूप-रङ्गसे यौन उत्पीडनके लिए पुरुषोंको उकसाती हैं । यौन आकर्षण प्राथमिक कारण है कि एक बलात्कारी किसी पीडिताका चयन करता है ।
     निजामीको कांग्रेस नेता राहुल गांधीका निकट सहयोगी माना जाता है । ब्योरेके अनुसार, २०१४ में उन्हें राहुलके संकेतपर जम्मू और कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समितिके संयुक्त सचिवके रूपमें नियुक्त किया गया था ।
           ऐसे आतङ्की मानसिकताके लोग कांग्रेस व राहुल गांधीके घनिष्ट हों, तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए; क्योंकि कांग्रेस स्वयं इस संस्कृतिको लेकर आगे बढ रही है । अब आवश्यक है कि ऐसे लोग व दल भारतसे समाप्त हों ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution