चीनने कहा चूकवश सीमा पार पहुंचे हमारे सैनिकको छोडे भारत
११ जनवरी, २०२१
चीनने पूर्व लद्दाखके चुशूल ‘सेक्टर’ स्थित ‘गुरंग हिल’के समीप भारतीय सेनाद्वारा बन्दी बनाए गए अपने चीनी सैनिकको त्वरित मुक्त करनेकी मांग की है । चीनी सेनाद्वारा संचालित समाचार ‘पोर्टल’ ‘द चाइना मिलिट्री ऑनलाइन’ने अपने समाचारमें साझा किया है कि भौगोलिक विसंगतियों तथा अन्धकारके कारण उनका सैनिक मार्ग भटकते हुए भारतीय सीमामें पहुंच गया । इसके पश्चात उन्होंने ‘फ्रंटियर डिफेंस फोर्स’द्वारा भारतीय सेनाको भी इस विषयसे अवगत कराया । प्रतिवेदनके अनुसार भारतने चीनी सैनिकके लुप्त होनेके २ घण्टे पश्चात ही उसके पकडे जानेकी पुष्टि की थी । भारतने यह भी स्पष्ट किया है कि चीनकी ओरसे वरिष्ठ अधिकारियोंसे वार्तालाप होनेके पश्चात ही सैनिकको मुक्त किया जाएगा; परन्तु चीनका कहना है कि भारतको तत्काल प्रभावसे सैनिककोन लौटाना चाहिए, जिससे सीमापर शान्तिपूर्ण और सामान्य स्थिति बनी रहे । वहीं भारतीय सेनाने अपने आधिकारिक वक्तव्यमें बताया कि चीनी सैनिक ‘एलएसी’का उल्लङ्घन करते हुए भारत सीमामें चला आया था, जिसके पश्चात वहां उपस्थित भारतीय सैनिकोंने उसे बन्दी बना लिया । चीनी सैनिकके साथ दिशा निर्देशोंके अनुसार ही वर्तन किया जा रहा है । जिन परिस्थितियोंमें चीनी सैनिकने सीमा पार की है उसकी जांच भी की जा रही है ।
चीन जैसा शत्रु किसी भी षड्यन्त्रसे भारतके भेद जानने को आतुर रहता है; अतः हमारी भारतीय सैनाको भी बहुत ही चतुराईके साथ इस प्रकरणमें पग उठाने चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply