ब्राह्मणोंको अपशब्द कहनेवाली कथित कार्यकर्ता मीनाने सचिन तेंदुलकरके जनेऊ धारण करनेपर उगला विष
१२ जनवरी, २०२१
मीना कन्दस्वामी नामक तथाकथित कार्यकर्ताने ब्राह्मणोंके लिए अभद्र टिप्पणी की है । उसने क्रिकेट खिलाडी सचिन तेंदुलकरके चित्रमें, उसे जनेऊ धारण किए हुए देखा तो भडक गई । गणेश चतुर्थीके अवसरपर सचिन तेंदुलकरने पूजा करते हुए, जनेऊ पहनकर चित्र खिंचवाया था और उस चित्रको ‘इंस्टाग्राम’पर साझा किया था । सचिनद्वारा इस प्रकार जनेऊ पहननेपर मीनाने घृणित टिप्पणी करते हुए, जनेऊको किसी अन्तर्वस्त्रके समान घृणास्पद उपमा दी ।
ब्राह्मण विरोधी मीना अपने-आपको सबसे नीचेकी श्रेणीका बताती है । इससे पूर्व भी वह ऐसी विरोधी चर्चाओंके लिए विख्यात रही है, जिसमें उसपर अपने पतिसे सम्बन्ध विच्छेदके पश्चात, धन प्राप्त करनेके कारण प्रकरण रहे हैं । वह अपने पतिपर प्रताडित करनेके आरोप लगाती रही है, जिसको उसके पति डॉ. धर्मराजने अस्वीकृत किया था । डॉ. धर्मराजने मीनाके पितापर आक्रमण करनेका आरोप भी लगाया था, जिसके कारण मीडिया समूहने मीनाके पक्षमें कूदकर, उसे बचाते हुए, उसके पतिको ही दोषी घोषित करा दिया था ।
धर्मविरोधी कार्यकर्ता जब स्वयं ही सनातन धर्मका अपमान करने लगते हैं, तो वे किसी प्रकार भी हिन्दू नहीं हो सकते । ऐसे तथाकथित कार्यकर्ताओंको दण्डित किया जाना चाहिए; अन्यथा उन्हें देखकर अन्य भी अभद्रता ही करने लगेंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply