भगवानके सिरपर लात मारकर ईसाई बनानेवाला पादरी बनाया गया बन्दी 


१५ जनवरी, २०२१
      हिन्दुओंके देवी-देवताओंको लात मारकर साधारण ग्रामोंको ‘Christ Villages’ बनानेवाले ईसाई पादरी प्रवीण चक्रवर्तीको आंध्र प्रदेशकी ‘सीआईडी’ने १३ जनवरी २०२२ को बन्दी बना लिया । उसके व उसके सङ्गठन ‘साइलम ब्लाइंड सेंटर’के विरुद्ध ‘LRPF (Legal Rights Protection Forum)’ने वर्ष २०१९ में गृह मन्त्रालयमें परिवाद (शिकायत) प्रविष्ट करवाया था ।
    पादरीके विरुद्ध विभिन्न धार्मिक समूहोंके मध्य शत्रुताको बढावा देने और पूजा स्थलमें अपराध करनेके लिए ‘आईपीसी’की विभिन्न धाराओं- ‘१५३ ए, १५३ बी (१) (सी), ५०५ (२), २९५ ए, १२४ ए और ११५’के अन्तर्गत आरोप लगाए गए हैं । उसके ऊपर ‘सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम’की ‘धारा ६६ f’के अन्तर्गत भी प्रकरण प्रविष्ट हुआ है ।
    ‘LRPF’द्वारा साझा किए गए चक्रवर्तीके एक ‘वीडियो’में देख सकते हैं कि वो बता रहा है कि कैसे वह गांवमें रह रहे लोगोंसे ईसाई धर्म स्वीकार करवाता है । उसने कहा कि पहले एक पादरीको गांवमें बुलाकर ‘बाइबल’ पढाई जाती है । जब गांवमें सभी ईशुको अपना पालनहार मान लेता है और पत्थरके भगवानों और पेडोंको लात मार देता है, तब वह गांव ‘Christ village’में परिवर्तित हो जाता है ।
       हिन्दुओ, ऐसे अनेक पादरी अभी भी हैं, जो देवताओंको ठोकर मारकर ईसाइयोंके गांव बनाना चाहते हैं । अब उन्हें ठोकर मारकर भारतसे बाहर फेंकनेका समय आ गया है । इस हेतु सभी धर्मनिष्ठ सिद्ध हो ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution