बिलालने ‘आश्रम’ ‘वेब सीरीज’ देखकर जंगलमें की युवतीकी हत्या
१६ जनवरी, २०२१
झारखण्डकी राजधानी रांची स्थित ओरमांझीसे कुछ ही दिन पहले एक युवतीका सिर कटा शव मिला था । इस युवतीके हत्यारे आरोपी शेख बेलालने कहा है कि उसे विवादके कारण चर्चामें आई ‘वेब सीरीज’ ‘आश्रम’ने ऐसा करनेकी प्रेरणा दी और इसे देखकर ही उसने यह क्रूरता की ।
रविवार, १० जनवरीको जिराबार जंगलसे एक युवतीका शव मिला था, जो नग्न अवस्थामें था । सिर न मिलनेके कारण मृतकाका अभिज्ञान (पहचान) नहीं हो सका था । पुलिसने आरोपी बिलाल खानकी खोज की और उसे पकडनेमें सफल रही ।
शव मिलनेके पश्चात रांचीके पुलिस अधीक्षक नौशाद आलमने बताया था कि उन्हें निर्वस्त्र अवस्थामें महिलाका शव मिला और युवतीका कटा हुआ सिर उसके पहले पति बिलाल खानके खेतसे मिला । युवतीका सिर बिलाल खानके खेतमें दबाया गया था, जिसे पुलिस अधिकारियोंने खोदकर निकलवाया ।
इससे स्पष्ट है कि फूहडता, हत्या, अश्लीलता परोसनेवाले चलचित्र समाजका दर्पण नहीं होते हैं, वरन समाजमें एक धारणा निर्माण करते हैं । बिलाल एक तो चलचित्रसे प्रेरित था और दूसरा अपनी आतङ्की मानसिकतासे, जिसके कारण उसने ऐसा दुस्साहस किया । आज इस समाजको इन दोनोंसे ही मुक्तिकी आवश्यकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply