राममन्दिरका निर्माण हेतु राशि अर्पण करनेपर अभिनेता अक्षय कुमारपर क्रोधित हुए मन्दिर विरोधी
१८ जनवरी, २०२१
‘बॉलीवुड’ अभिनेता अक्षय कुमारने अयोध्यामें निर्मित हो रहे राम मन्दिर हेतु दान दिया; साथ ही उन्होंने लोगोंसे इस हेतु दान करनेकी याचना करते हुए लिखा कि वे वानरोंके तथा गिलहरीके समान योगदान दें ! कथित उदारवादियोंको उनकी यह बात अनुपयुक्त लगी । वे त्वरित समाजिक जालस्थानोंपर अक्षयके विरोधमें आ गए ।
एक राम विरोधी व्यक्तिने उन्हें पाठशालाओं तथा चिकित्सालयों हेतु चन्दा एकत्रित करनेका परामर्श दे दिया तथा लिखा कि ‘कोरोना’ कालमें एक भी मन्दिर काम नहीं आया, जबकि सत्य यह है कि उक्त कालमें मन्दिर शासकीय कोषमें दान देनेमें अग्रणी रहे हैं । दूसरेने लिखा कि जब लोगोंको भोजनके लाले पडे हैं; ऐसे समय अक्षयकी यह याचना अनुचित है । एक अन्य व्यक्ति लिखता है कि इस कनाडियन नागरिककी बातोंमें न आएं ! अपना धन अपने बच्चोंके भविष्यपर व्यय करें, इसका बेटा तो अभिनेता बनेगा ।
एक व्यक्ति तो मन्दिर हेतु अभीतक एकत्र हुए १४०० करोड रुपयोंके व्ययका विवरण पूछने लगा । उसने तो लोगोंको किसानोंको दान देनेका परामर्श भी दे दिया ।
अक्षयने मन्दिर निर्माण हेतु दान देकर अपनी पुत्रीको श्रीरामके सेतु निर्माणमें गिलहरीकी कहानी सुनाई थी । इसपर भी एक ‘यूजर’ने पूछा कि गिलहरी कैसे कुछ बोल सकती है ?
जहां मन्दिरकी बात आए, इन विक्षिप्तोंको विद्यालय आदिपर दान देनेकी बात स्मरण होती है । हां ! यह बात भिन्न है कि मस्जिदोंसे जो धन आतङ्कवाद के उपयोगमें जाता है, उसपर ये मौन रहते हैं । वास्तवमें इनका विरोध धर्मसे है, धन कहां जा रहा है, कहां नहीं ?, इससे इनका लेना-देना नहीं है और दुःखद यह है कि ये सभी हिन्दू ही हैं ! ऐसे जन्म-हिन्दू हिन्दू होनेके नामपर कलंक है और इनका अन्त भी आवश्यक है, तभी एक नूतन पीढीका निर्माण हो पाएगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply