बॉलीवुडके भाण्ड सलमान खानको ५ वर्षके दण्डकी चुनौती याचिकापर प्रस्तुत होनेसे १७वीं बार मिल गई छूट
१९ जनवरी, २०२१
जोधपुरके स्थानीय जिला एवं सत्र न्यायालयने बॉलीवुडके भाण्ड सलमान खानको ६ फरवरीको उनके समक्ष प्रस्तुत होनेको कहा है । न्यायालयने अभिनेताको शनिवार, १६ जनवरीको प्रस्तुत होनेसे छूट दी । सलमान खानको एक निचले न्यायालयके उस आदेशको चुनौती देनेवाली एक याचिकाकी सुनवाईके प्रकरणमें शनिवारको न्यायालयमें प्रस्तुत होनेके लिए कहा गया था, जिसमें उन्हें पांच वर्ष कारावासका दण्ड दिया था ।
अप्रैल २०१८ में सलमान खानने ‘ट्रायल कोर्ट’से मिले दण्डको को जिला एवं सत्र न्यायाधीशके न्यायालयमें चुनौती दी थी । इसके पश्चात वे एक बार न्यायालयमें प्रस्तुत हुए । ढाई वर्षकी इस अवधिमें इसके अतिरिक्त प्रत्येक सुनवाईपर वे किसी न किसी कारणसे उपस्थितिकी छूट लेते रहे । १७ बार वह उपस्थितिकी क्षमाका लाभ ले चुके हैं ।
उल्लेखनीय है कि न्यायालयने भी ‘कोरोना’ कालको ध्यानमें रखते हुए हर बार सलमानको उपस्थिति छूट प्रदान की । स्थानीय पुलिसने सलमान खान व अन्यके विरुद्ध २ अक्टूबर १९९८ को हिरण शिकारका प्रकरण प्रविष्ट किया था । सलमानके विरूद्ध हिरण शिकारका प्रकरण विश्नोई समुदायकी ओरसे प्रविष्ट कराया गया था ।
यह है धनकी शक्ति, यदि आप धनी हैं, तो आप न्याय, न्यायालय व न्याय तन्त्रको कभी भी ठोकर मार सकते हैं और कोई कुछ नहीं कहेगा; परन्तु न्यायपालिकामेंइनके हस्तक्षेपके कारण अब न्यायालयोंमे भी तुष्टीकरणकी राजनीति आरम्भ हो चुकी है और यह हमारे न्यायतन्त्र व शासकगणके लिए अत्यन्त घातक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply