अन्तरधर्मीय विवाह करनेवाले राधेकी हत्यामें सास साबिरा और साला जावेद बनाए गए बन्दी
२५ जनवरी, २०२१
उत्तर प्रदेशके नोएडा ‘सेक्टर’-३९ में ‘मेट्रो स्टेशन’के निकट शौचालयमें १२ जनवरी २०२१ को प्रातः एक शव दृष्टिगत हुआ था, जिसके गलेको चोटिलकर हत्या की गई थी । पुलिसको ज्ञात हुआ कि यह शव राधे चौहान नामक युवकका था, जिसने ६ माह पूर्व शहनाज नामक मुसलमान युवतीसे विवाह किया था । उसके साले जावेदने स्वीकार किया है कि उसने ही गलेपर चाकूसे आक्रमणकर अपने जीजाकी हत्या की थी । सास साबिराको भी बन्दी बनाया गया है ।
आरोपियोंसे मृतकका एक ‘बैक बैग’ भी प्राप्त हुआ है, जिसमें मृतकके वस्त्र रखे थे । जावेदने बताया कि उसका ‘जीजा’ मादक पदार्थोंका सेवन करता था, जिस कारण उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी । उसने आरोप लगाया कि वह उसकी छोटी बहनपर भी कुदृष्टि रखता था । एक बार उसने जावेदकी छोटी बहनसे बलात्कारका प्रयास किया था । इन्हीं कारणोंसे जावेदने राधेकी हत्याका षडयन्त्र रचा था । उसने बताया कि उसने राधेको मदिरा पिलाई, ‘फ्लूड’ नामक मादक द्रव्य पिलाया; तदुपरान्त उसे निकटवर्ती शौचालयतक लेकर गया, जहां उसके गलेपर चाकूसे आक्रमण करके उसकी हत्या कर दी । राधे चौहान ‘सेक्टर’-५५ के निकट झुग्गी बस्तीमें रहता था । उसके परिजनने बताया कि वह पिछले २ माहसे घर नहीं आया था ।
लव जिहादके समर्थक ऐसी घटनाओंपर मौन हो जाते हैं, जब ऐसे प्रकरणोंमें लडका हिन्दू हो । न्यायालयद्वारा अपराधियोंको शीघ्र कठोर दण्ड दिया जाएगा, यही अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply