कांग्रेसी सांसदने बताया खालिस्तानियोंको किसान आन्दोलन ‘हाइजैक’ करनेवाला


२६ जनवरी, २०२१
       कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टूने किसान आन्दोलनमें खालस्तानियोंकी निन्दा की है । रवनीत सिंहने कहा है कि खालिस्तानियोंने किसान आन्दोलनको नियन्त्रण करनेका प्रयास किया है । सिंधु सीमापर कुछ खालिस्तानियोंने रवनीत सिंहके साथ हाथापाई की थी और सिंहसे कडा विरोध किया था । व्यथित होकर रवनीत सिंहने कहा कि वे उन खालिस्तानियोंसे तथा उनकी पताकासे भयभीत होनेवाले नहीं हैं । सिंहने उन्हें तथाकथित नक्सली और खालिस्तानी बताया । सिंहने उनपर दोष लगाया कि उन्होंने किसान आन्दोलनमें अपना खालिस्तानी ‘झण्डा’ फहरानेके लिए एक करोड अस्सी लाख रुपये देनेका प्रस्ताव दिया था ।
       जब शासनने भी यही बात सर्वोच्च न्यायालयके सम्मुख रखी थी तो कांग्रेस दलने इसे तब किसानोंका अपमान बताया था ।  कांग्रेस प्रवक्ताने कहा था कि किसान अपना क्रोध दर्शा रहे हैं, वे हमारे अपने हैं और हम उन्हींके सङ्ग खडे हैं ।
      कांग्रेसके इसी सांसद रवनीतने एक विवाद खडा करनेकी धमकी भी देते हुए कहा था कि शासनको लगता है कि हम थक जाएंगे और धरना त्याग देंगे; किन्तु हम शवोंके ढेर लगा देंगे, अपना रक्त बहा देंगे और इसके लिए हम किसी भी सीमातक कुछ भी कर सकते हैं ।
      इसी कांग्रेसके नेताओंने यह मिथ्या समाचार भी फैलाया था कि ‘रिलायंस’, ‘गूगल’ और ‘व्हाट्सएप्प’ बडी मात्रामें गेहूं क्रयकर संग्रह करेंगे और किसानोंका शोषण करेंगे ।
         यह सत्य है कि किसान आन्दोलनमें किसान नाममात्र थे और पृथकतावादियोंने नियन्त्रण सम्भाल रखा था; किन्तु इन खालिस्तानियोंका मार्गदर्शन और उपद्रव करानेकी व्यवस्था विरोधी दलके कांग्रेसियोंने पूर्णतः सिद्ध कर रखी थी । ऐसे उपद्रवियोंको शासनद्वारा कुचल दिया जाना सर्व उचित है । देशद्रोही व्यक्तव्य देनेवालोंको भी दण्डित किया जाना चाहिए ।

– सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ

 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution