अबू आजमीने पुनः उगले विषयुक्त बोल, कृषि विधेयकके निरस्त होनेतक किसानोंको ‘कोहराम’ मचानेको कहा
२६ जनवरी, २०२१
नवीन कृषि विधेयकके विरोधके नामपर चल रहे कथित किसान आन्दोलनपर प्रत्येक राजनीतिक दल लाभ उठानेको प्रयासरत है । इसीके अन्तर्गत मुंबईमें समाजवादी दलके विधायक अबू आजमीने लोगोंको भडकानेका प्रयास किया । आजमीने यह विषैला वक्तव्य मुंबईके आजाद मैदानमें दिया । भाषणके मध्य शरद पवारभी मंचपर उपस्थित थे । आजमीने कार्यक्रमको सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी शासन अहंकारी हो गया है । वह हिटलर समान कार्य कर रहा है । उनको यह स्मरण रखना चाहिए कि स्वतन्त्रता संग्राम पंजाबसे ही आरम्भ हुआ था और पंजाबमें ही हुतात्मा भगत सिंहजीको फांसी दी गई थी । उन्होंने अपने सम्बोधनमें आगे कहा कि मोदी शासन यह भी स्मरण रखें कि पंजाबसे यह जो यह ‘हवा’ आएगी, वह मोदीको अवश्य जलाकर राख कर देगी । अन्तमें उन्होंने कहा कि मैं शुभकामनाएं देना चाहता हूं, उन समस्त राजनीतिक दलोंको, जिन्होंने यह आन्दोलन आरम्भ किया है । प्रत्येक घरसे लोगोंको निकलना चाहिए, ‘कोहराम’ मचा दें, जबतक यह विधेयक समाप्त न हो । यह आन्दोलन भी तबतक निरन्तर चलते रहना चाहिए ।
क्या अबू आजमीने कभी कृषि की है ? इन लोगोंको कृषिका और किसानका ‘क’ भी नहीं ज्ञात; परन्तु इनके अनुसार ‘कोहराम’ समूचे भारतने मनाना चाहिए । दुःख यह है कि आतङ्की मानसिकताके ये लोग नेता हैं और जब राजनेता ही लोगोंको भडकानेका कार्य करेंगे तो न्याय व्यवस्थाको लोग स्वत: ही अपने हाथमें लेंगे । ऐसे लोग सत्तामें रहने योग्य नहीं हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply