खालिस्तानका ‘झण्डा’ फहरानेको बताया एक ऐतिहासिक क्षण, ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीगने मनाया ‘ब्लैक डे’


२७ जनवरी, २०२१
      गणतन्त्र दिवसपर लाल किलेपर ‘खालिस्तानी झण्डा’ फहरानेको लेकर ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग  बहुत प्रसन्न है । पाकिस्तानके पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफद्वारा स्थापित पाकिस्तानी राजनीतिक समूहने इसे ‘ऐतिहासिक क्षण’ बताया है ।
      पाकिस्तानी राजनीतिक दल इसे भारतीय गणतन्त्रके लिए ‘काला दिवस’ बता रहा है । विरोध करनेवाली भीडकी कार्यवाहीसे भारतको बहुत लज्जा हुई है । यद्यपि कांग्रेस  राष्ट्रीय राजधानीमें व्यापक अराजकताका उत्सव मना रही है । कांग्रेसने इसे ‘रिपब्लिककी शक्ति’ नाम दिया है ।
       गणतन्त्र दिवसके अवसरपर किसानोंने ‘ट्रैक्टर रैली’ निकालनेकी बात कही थी; परन्तु  मङ्गलवार प्रातःसे ही देहलीकी भिन्न-भिन्न सीमाओंपर उत्पातकी स्थिति देखनेको मिली है । दिल्लीके गाजीपुर सीमा, आईटीओ समेत अन्य कई क्षेत्रोंमें पुलिस और प्रदर्शनकारियोंमें संघर्ष हुआ है ।
      प्रदर्शन कर रही भीडने पुलिसकर्मियोंपर आक्रमण कर दिया, पुलिसकर्मीपर पथराव करनेका प्रयास किया और ‘तलवार’, ‘रॉड’ और पत्थरोंसे पुलिसपर आक्रमण किया । उन्होंने सभी नियमोंकी अवहेलनाकी, ‘बैरिकेड्स’को तोड दिया और राष्ट्रीय राजधानीकी सडकोंपर अकारण अराजकता फैला दी ।
   ऐसे सभी तत्त्वोंपर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution