‘गजनवी फोर्स’से जम्मू-कश्मीरके मन्दिरोंपर आक्रमणकी ‘तैयारी’में पाकिस्तान, सैन्य प्रतिष्ठान भी आतंकी लक्ष्यपर
२७ जनवरी, २०२१
पाकिस्तान ‘जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स’की सहायतासे राज्यके कई भागोंमें आतंकवादी गतिविधियोंको बढावा देना चाहता है।
गणतन्त्र दिवसपर किसान संगठनोंको ‘ट्रैक्टर रैली’की अनुमति देते हुए देहली पुलिसने पाकिस्तानी षड्यन्त्रको लेकर चेताया था । सूचना अनुसार पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था ‘आई एस आई’ जम्मू-कश्मीरके मन्दिरोंपर आतंकी आक्रमणों की प्रतीक्षामें है । सेनाके आतंकरोधी अभियानोंसे व्यथित पाकिस्तान इन आक्रमनोसे आतंकियों का मनोबल बढाना और देश का सामाजिक सौहार्द बिगाडना चाहता है ।
एक कहावत है कि ‘रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया’, वह पाकिस्तानके लिए सही सिद्ध होती है । पाकिस्तान अपने लोगोंके कल्याण बात न करके सदैव भारतमें आतंक एवं अशान्ति कैसे फैला सकता है ? इसपर अधिक कार्य करता है । पाकिस्तानकी कठपुतली बनकर कुछ महत्वाकांक्षी एवं वामपन्थी किसान संगठनोंने देहलीमें हिंसा करके हमारे गणतन्त्र दिवसके राष्ट्रीयपर्वपर कलंक लगा दिया । भारतको दो मोर्चोंपर लडना पड रहा है, एक वे शत्रु, जो भारतके अन्दर हैं और एक ओर आतंकी देश पाकिस्तान । पाकिस्तान एक ऐसा रोग है, जिसका भारतको स्थाई शान्तिके लिए निदान करना ही पडेगा । पाकिस्तानका उपचार कूटिनीतिसे या छोटे-मोटे आक्रमणोंसे नहीं हो सकता, पाकिस्तानका एकमात्र उपचार है कि विश्वके मानचित्रसे हटाकर उसे नष्ट-भ्रष्ट किया जाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply