भार (वजन) कम करनेके लिए : मोटापेसे दुःखी लोग चनेका सेवन कर सकते हैं । चनेमें ‘ग्लाइसेमिक इंडेक्स’ कम होता है, जो अत्यधिक भूखको नियन्त्रितकर, भार घटानेमें सहायता कर सकता है। इसमें पाया जानेवाला ‘फाइबर’ ‘कैलोरी’के सेवनको न्यूनकर, अतिरिक्त मोटापेको नियन्त्रित कर सकता है । यदि भूरा चना छिलके सहित खाया जाए, तो यह धीरे-धीरे पचता है और लम्बे समयतक भूखका अनुभव नहीं होता है । भार घटानेके लिए इसका सेवन किया जा सकता है ।
भार बढानेमें चनेका सेवन लाभकारी : यदि आपका भार कम है और आप इसे बढाना चाहते हैं तो चनेका सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है ।
स्वस्थ्य हृदय और कोलेस्ट्रोलके लिए : हृदयके लिए भी चना खानेके लाभ बहुत हैं । चना ‘पोटैशियम’, ‘फाइबर’ और ‘विटामिन-सी’ व ‘बी६’ जैसे पोषक तत्त्वोंसे समृद्ध होता है । ‘फाइबर’ ‘कोलेस्ट्रोल’को न्यून करनेमें सहायता कर सकता है, जो कि हृदय रोगका एक मुख्य कारण है । एक अध्ययनके अनुसार चनेमें पाए जानेवाले घुलनशील ‘फाइबर’ और ‘पोटैशियम’ हृदय रोगको रोकनेमें सहायताकर सकते हैं । इसके अतिरिक्त, चनेमें उपस्थित ‘फोलेट’ भी हृदयको स्वस्थ रखनेका कार्य कर सकता है । यह ‘होमोसिस्टीन’ नामक ‘एमिनो एसिड’को प्रभावरहित कर सकता है, जो रक्तके कणोंका निर्माण करते हैं ।
आप अपने ह्रदयको स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो प्रति दिवस चनेका सेवन आपके किये लाभदायक हो सकता है; क्योंकि शोधके अनुसार चना ‘कोलेस्ट्रॉल’की मात्राको शरीरमें बढने नहीं देता है, जिसके कारण हृदय नियमित रूपसे कार्य करता रहता है ।
आंखोंके लिए : आंखोंके लिए भी चनेके बहुत लाभ हैं । चना ‘B-कैरोटीन’ नामक तत्त्वसे समृद्ध होता है, जो आंखोंके लिए लाभदायक है ।
Leave a Reply