मद्यपिने अपनी मांको डण्डोंसे पीटकर कर दी हत्या, शवपर मुर्गा पकाया और खाया


०१ फरवरी, २०२१
 झारखंडके ३५ वर्षीय प्रधान सोयने अपनी मांकी हत्या कर दी । प्रधान सोय मद्यपान कर रहा था । मांद्वारा मना करनेपर, उसने डण्डोंसे पीट-पीटकर मांकी हत्या कर डाली । तदुपरान्त मांके शवपर घासलेट डालकर, घरके आंगनमें ही उसे जला डाला । मृतिकाके जलते शवपर उसने मुर्गा पकाकर खाया ।
वह अपनी भाभीको भी मार डालना चाहता था; किन्तु उसकी भाभी अपने एक माहके बच्चेके साथ, किसी प्रकार भाग जानेमें सफल रही ।
 ग्रामीणोंको उसकी भाभीद्वारा सूचना मिलनेपर, उन्होंने किसी प्रकार हत्यारेको पकड ही लिया तथा प्रातः पुलिसको सूचना दी गई । पांच वर्ष पूर्व इसी हत्यारे प्रधान सोयने अपने पिताकी भी हत्या की थी और कारावाससे प्रतिभूतिपर छूटकर आनेपर, उसने अपनी जन्मदात्री मांकी भी हत्या कर दी ।
       मद्यपान करनेके पश्चात मनुष्य और पशुमें कोई अन्तर नहीं रह जाता । विवेक खो जानेपर उसमें क्रोध उत्पन्न होता है, जिससे वह हिंसक बन जाता है । ऐसे व्यक्तियोंको कठोरतम दण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution