‘टीवी प्रोड्यूसर’ और ‘बिग बॉस १४’के विकास गुप्तपर लगाए गए शोषणके आरोप
०१ फरवरी, २०२१
‘टीवी प्रोड्यूसर’ और और ‘बिग बॉस १४’से प्रसिद्धि पानेवाले विकास गुप्तपर ‘टीवी रियलिटी शो’ ‘Roadies’के विजेता विकास खोकरने आरोप लगाया है कि विकास गुप्तने उनसे ‘सेक्सुअल फेवर’ मांगा था । विकास गुप्तने उन्हें अपने अश्लील चित्र भेजनेको कहा था । उन्होंने बताया कि उनके साथ ये सब होना तब आरम्भ हुआ, जब उन्होंने ‘Roadies 9’का पुरस्कार जीता ।
खोकरके अनुसार, विकास गुप्तने उनसे शारीरिक सम्बन्ध बनानेकी भी इच्छा प्रकट की । खोकरने कहा कि ऐसी मांग करनेवाले विकास गुप्त एकाकी नहीं थे, वरन २०१२ के पश्चात कई लोगोंने उनसे शारीरिक सम्बन्ध बनानेकी इच्छा प्रकट की थी । विकास खोकरके अनुसार, विकास गुप्तने उनसे कहा था, “मेरे घर आओ और मेरा ‘मसाज’ करो, क्योंकि मेरे शरीरमें वेदना है । यदि तुम मुझे अपने नग्न चित्र भेजोगे, तो मैं तुम्हें एक कार्यक्रममें काम दूंगा । मैं तुम्हारा शरीर देखना चाहता हूं । तुम्हें ‘स्टार’ बननेसे कोई नहीं रोक सकता ।”
यह समाचार बताता है कि जो कार्यक्रम आज भारतमें ‘फैमिली शो’ और ‘रियलटी शो’का नाम देकर प्रसारित किए जाते हैं, उनका सत्य क्या है ? वास्तवमें यह समूचे चलचित्र जगतका काला सत्य है, जिसने भारतकी युवा पीढीको न केवल कामुकताकी ओर धकेलर नष्ट कर दिया है, वरन व्यसनाधीनता, अनैतिकता आदिको भी प्रसारितकर कुकृत्योंको ‘फैशन’के रूपमें प्रसारित किया है । ऐसे कार्यक्रमोंका त्वरित बन्द होना अत्यावश्यक है ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply