गुरुद्वारेके सामने खडे वाहनपर भाजपाकी पताका देख भडका सिख युवक, प्रधानमन्त्री मोदीको कहे अपशब्द
०३ फरवरी, २०२१
उत्तराखण्डमें एक गरुद्वारेके पास बीजेपीके ध्वजवाले वाहनको खडा देखकर एक सिख व्यक्ति इतना भडक गया कि उसने पहले वाहनसे ध्वज बलपूर्वक उतरवाया, तदुपरान्त देशके प्रधानमन्त्रीको ‘साला कुत्ता’ कह डाला !
इस प्रकरणका ‘वीडियो’ भी ‘सोशल मीडिया’पर सामने आया है । ‘सुदर्शन न्यूज’ने इसे अपने ‘ट्विटर’पर साझा किया है । लोग इसपर कार्यवाहीकी मांग कर रहे हैं । ‘वीडियो’में देख सकते हैं कि वाहन चालक बीजेपीके ध्वजका बचाव कर रहा है; परन्तु सिख युवक क्रोधमें आता है और अपने हाथसे ही उसे उखाडनेका प्रयास करने लगता है ।
चालक बार-बार कहता है कि ध्वज हटा रहे हैं; परन्तु वह नहीं मानता और कहता है कि इसके (मोदी) चक्करमें इतने सिख ‘खत्म’ हो गए और ये ‘झण्डा’ लगाकर घूम रहा है ।
वाहन चालक बार-बार कुछ कहनेका प्रयास करता है; परन्तु सिख युवक कहता है, “गुरुद्वारा सबका है; परन्तु आप उस सालेका कुत्तेका (ध्वज) लगाकर घूम रहे हो, हमारे घर ‘बर्बाद’ हो गए इसके चक्करमें । आप हाथ हटाओ और इसे तुम खोलो ।”
सिख युवक प्रधानमन्त्रीसे घृणामें इतना विक्षिप्त हुए जा रहा है कि उसे स्वयं नहीं ज्ञात कि वह राष्ट्रद्रोहियोंके हाथकी कठपुतली बन रहा है । बात यह नहीं है कि वह भाजपाके ‘झण्डे’से घृणा करता है, एक दलके झण्डेसे घृणा करना या न करना उसका अपना मत हो सकता है; परन्तु मुख्य बात यह है कि वह अपरोक्ष रूपसे उन दलोंका समर्थन कर रहा है, जिन्होंने सिखोंका नरसंहार करवाया था, उन दलोंका समर्थन कर रहा है, जो राष्ट्रको विभाजित करना चाहते हैं । ऐसी मानसिकताके युवक देशके लिए मात्र एक बोझ हैं । इस बोझको, इससे पहले राष्ट्र बोझिल हो, हटाना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply