कृषि विधान विरोधी सिख प्रदर्शनकारियोंने लगाए ‘नारा-ए-तकबीर’, ‘अल्लाह-हू-अकबर’के ‘नारे’
०३ फरवरी, २०२१
इन दिनों ‘सोशल मीडिया’पर एक ‘वीडियो’ प्रसारित हो रहा है, जिसमें कृषि विधान विरोधी सिख प्रदर्शनकारियोंको ‘नारा-ए-तकबीर’, ‘अल्लाह-हू-अकबर’के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है ! इसके अतिरिक्त प्रदर्शनकारियोंने ‘किसान-मजदूर एकता जिन्दाबाद’ और मोदी विरोधी नारे भी लगाए !
‘सोशल मीडिया’पर लोगोंने इस प्रकरणपर क्रोध प्रकट किया । ‘वीडियो’को देखनेसे ऐसा लग रहा है कि ये लोग किसी चलते वाहनमें बैठे हैं । इन लोगोंने अपने सिरपर पगडी या दुपट्टा बांध रखा है । उन्होंने ‘सत श्री अकाल’ और ‘मोदी शासन मुर्दाबाद’ सहित कई ‘नारे’ भी लगाए !
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ‘वीडियो’ कहांका है या ये कहांपर ‘शूट’ किया गया है; परन्तु ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह ‘वीडियो’ संसदद्वारा पारित कृषि विधानोंके विरुद्ध आन्दोलनके मध्य बनाया गया है ।
इसी प्रकारका एक और ‘वीडियो’ सामने आया था, जिसमें एक तथाकथित किसानद्वारा स्पष्ट रूपसे यह कहते हुए सुना जा सकता था कि जैसे इन्दिरा गांधीको ठोका, वैसे ही नरेंद्र मोदीको भी ठोक देंगे । वहीं एक ‘वीडियो’में प्रदर्शनकारी ‘जय हिन्द’ बोलनेसे भी मना कर रहा था ।
किसान आन्दोलनके नामपर यह देशद्रोही प्रदर्शन चल रहा है, जिसमें देशके प्रधानमन्त्रीके प्राण लेनेकी वार्ता चल रही है और असभ्य प्रकारसे देशकी जनताको भडकाया जा रहा है । क्या यह देशद्रोह नहीं है ? जो समाजमें हिंसा फैलाना चाहते हैं; अतः शासनको ऐसे हिंसक आन्दोलनको पूर्णतः बन्द करवाना चाहिए और इन देशद्रोहियोंको ढूंढ-ढूंढकर दण्डित करना चाहिए; क्योंकि ऐसे लोग केवल देशपर कोढ हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply