शिवसेना ‘गुण्डों’ने वृद्धके साथ मारपीटकर पहनाई साडी, बनाया ‘वीडियो’ 


०८ फरवरी, २०२१
महाराष्ट्रमें सत्ताधारी दल शिवसेनाके ‘गुण्डों’ने वरिष्ठ नागरिक शिरीष कटेकरके मुखपर कालिख पोत दी । शिवसेना कार्यकर्ताओंका आरोप था कि शिरीष कटेकरने महाराष्ट्रके मुख्यमन्त्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरेकी आलोचना की है । ये घटना पंढरपुरकी है ।
पूर्वमें भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जब शिवसेनाके ‘गुण्डों’ने विरोधियोंके बाल काट दिए हों या उनके मुखपर मसि (स्याही) पोत दी हो । शिरीष कटेकर न केवल वरिष्ठ नागरिक हैं, वरन भाजपा नेता भी हैं ।
सार्वजनिक रूपसे एक वरिष्ठ नागरिकके साथ मारपीट की जाती है और इस घटनाके विषयमें शिवसेनाके मुखपत्र ‘सामना’में भी समाचार भी प्रकाशित किया गया । इतना ही नहीं, उक्त भाजपा नेताको बलपूर्वक साडी भी पहनाई गई । पीडित वरिष्ठ नागरिक और भाजपा नेताका नाम शिरीष कटेकर है, जो दलके उपाध्यक्षके रूपमें कार्यरत है । भाजपा यहां विद्युत ‘बिल’में वृद्धिके विरुद्ध आन्दोलन कर रही थी, जिसके पश्चात शिवसेनाने आक्रामक व्यवहार किया ।
भाजपाद्वारा महाराष्ट्र राज्य ‘विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड’के कार्यालयोंका घेराव किया गया । इसमें शिरीष कटेकर भी सम्मिलित थे । उन्होंने भाषण देते हुए आरोप लगाया था कि उद्धव ठाकरे घरमें ही बैठे रहते हैं और बाहर नहीं निकलते । इसके बाद कुछ शिवसैनिक पहुंचे और उनके साथ मारपीट की । उन्होंने पूरे पंढरपुरमें भी बन्दकी चेतावनी दी है ।
        शिवसेना दलके संस्थापक दिवंगत बाला साहेब एक हिन्दुत्वनिष्ठ व्यक्तिके रूपमें जाने जाते थे; परन्तु उनके उत्तराधिकारी उद्धव ठाकरेका कांग्रेस दलके साथ सत्तामें सहभागिता करनेपर उनके जैसी प्रवृत्ति होनेके कारण, आज वे एक निरंकुश ‘तानाशाह’के रूपमें कार्य कर रहे हैं और उनके कार्यकर्ता उन्हे प्रसन्न करनेके लिए यह कुकृत्य कर रहे हैं । ऐसे चाटुकारोंको हिन्दू भी नहीं कहा जा सकता है, तो शिवके सैनिक बनना तो दूरकी बात है और निश्चित ही यह उद्धव सेना अपने अन्तकी ओर बढ रही है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution