यौन शोषणका आरोपी ‘द वायर’का पत्रकार बना मुम्बई ‘प्रेस क्लब’का अध्यक्ष


०८ फरवरी, २०२१
   वामपन्थी ‘प्रोपेगेंडा पोर्टल’ ‘द वायर’के सह संस्थापक तथा महिलाकर्मियोंके साथ यौन शोषणका आरोपी सिद्धार्थ भाटियाको मुम्बई ‘प्रेस क्लब’का अध्यक्ष चुना गया है । शनिवार, ६ फरवरीको मुम्बई ‘प्रेस क्लब’के चुनावके मध्य उन्होंने सुधाकर कश्यपके विरुद्ध विजय प्राप्त की । इस तथ्यकी जानकारी पत्रकार स्मिता देशमुखने ‘सामाजिक जालस्थल ‘ट्विटर’पर साझा करते हुए कहा कि वामपन्थी पत्रकारोंने ‘प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस’ नामक समूह बनाकर मुम्बई ‘प्रेस क्लब’का चुनाव लडा था, जिसमें सिद्धार्थ भाटियाने अध्यक्ष पदपर ‘इंडियन एक्सप्रेस’के वामपन्थी पत्रकार गुरबीर सिंहने अध्यक्ष पदपर व ‘महाराष्ट्र टाइम्स’के समर्थन दासने उपाध्यक्षके पदपर विजय प्राप्त की है । वहीं उनके १६ अन्य प्रत्याशियोंने भी सिद्धार्थके नेतृत्वमें चुनावमें विजय प्राप्त की है । सिद्धार्थ भाटिया वही व्यक्ति है, जो २०१८ में ‘हैशटैग मीटू’ अभियानके मध्य चर्चामें आया था तथा उसपर दो महिलाओंनें यौन शोषणका आरोप लगाते हुए कहा था कि वह अपने पदका लाभ उठाते हुए महिलाओंका शोषण करता है तथा कार्यपद्धति सीखने आई नवीन महिला कर्मचारियोंको कार्य समझानेके ‘बहाने’ झांसेमें लेता है । वहीं अन्य एक ‘टि्वटर’ उपभोक्ता महिलाने आरोप लगाया कि भाटिया कार्यालयकी महिला कर्मियोंके वक्षस्थलको देखकर होंठका निचला भाग काटने लग जाता था । उल्लेखनीय है ‘द वायर’ वहीं समाचार ‘पोर्टल’ है, जिसके संस्थापक सिद्धार्थ वरदराजनपर उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथको लेकर छद्म समाचार प्रसारित करनेके कारण उसके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट की गई थी ।
      महाराष्ट्रमें ‘जैसा राजा वैसी प्रजा’का अर्थ सार्थक सिद्ध हो रहा है । अब प्रदेशमें अनके वरिष्ठ पदोंपर शासन जैसी मतिवाले लोग ही विराजमान हो रहे हैं ।  ऐसे सम्पादक समाजमें सत्य कदापि प्रसारित नहीं कर सकते और यह सर्वविदित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution