कुरानकी शपथ लेकर कांग्रेस नेताओंने व्यक्त की दलसे (पार्टीसे) निष्ठा, ‘वीडियो’ प्रसारित होनेपर बताया छद्म
१० फरवरी, २०२१
कांग्रेस पार्टीके इंदौर अध्यक्ष विनय बाकलीवालका एक ‘वीडियो’ ‘सोशल मीडिया’पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें वे दलके मुस्लिम कार्यकर्ताओंको कांग्रेससे निष्ठा रखनेके लिए कुरानकी शपथ दिला रहे थे । ‘वीडियो’पर विवाद बढनेके पश्चात अब कांग्रेस नेताने इसे सम्पादित किया हुआ ‘वीडियो’ बताया है ।
कथित रूपसे ‘वीडियो’ १ फरवरीको बनाया गया था, जब कांग्रेसके लोग एक समारोहमें उपस्थित थे ।
कांग्रेसका यही चरित्र रहा है । धर्मके आधारपर देशका विभाजन करना और मुस्लिम तुष्टीकरणके साथ ही हिन्दुओंको उनके अधिकारसे वंचित करनेवाली कांग्रेसको अब मुसलमानोंपर भी विश्वास नहीं रहा तो हिन्दुओंपर वह कैसे विश्वास करेगी ? अतः अब कांग्रेसका पूर्ण बहिष्कार अनिवार्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply