‘एनडीटीवी’ने ‘भीम आर्मी’के गुण्डोंको बचाने हेतु दलित वर (दूल्हे) और मन्दिरके भक्तोंके मध्य हाथापाई की, दी एकपक्षीय सूचना
१२ फरवरी, २०२१
‘NDTV’ने रविवार, ७ फरवरीको सूचना देते हुए बताया कि मध्य प्रदेशके मंदसौर जनपदके गुराडिया माता गांवमें गुण्डोंद्वारा एक ‘दलित’ की वरयात्राको (बारातको) रोक दिया गया; परन्तु सत्य सामने आया, जब एक सूचनाने इस घटनाके सभी तथ्योंपर प्रकाश डालते हुए बताया कि रविवार रात्रि लगभग ८ बजे, ‘दूल्हे’ दीपक मेघवालकी वरयात्रा देवनारायण मन्दिरसे सटे मार्गसे जा रही थी । उसी मार्गमें देवनारायण मन्दिरपर ग्रामीणोंद्वारा कथाका अनुष्ठान चल रहा था; परन्तु दीपककी ‘बारात’में तीव्र संगीत और ‘डीजे’ थे, जिससे मन्दिरमें चल रहे धार्मिक अनुष्ठानमें बाधा पहुंच रही थी । भक्तोंने दीपक और उनके परिवारके सदस्योंसे संगीतको कम करनेका अनुरोध किया । यद्यपि, इससे ‘भीम आर्मी’के ‘नशे’में धुत्त ‘गुण्डों’ने क्रोधित होकर अपशब्द कहना आरम्भ कर दिए और मद्यपानके मदमें ‘तलवार’ भी लहराने लगे, जिससे दोनों पक्षोंमें टकराव बढनेपर पुलिसने आकर इस घटनाको शान्त करते हुए ‘दलितों’ व राजपूतोंद्वारा आरोप प्रत्यारोप करनेके कारण ८ व्यक्तियोंको कारावासमें भेज दिया गया; परन्तु ‘एनडीटीवी’ने ‘भीम आर्मी’के ‘गुण्डों’को बचाते हुए सूचना प्रसारित की कि दलितोंके साथ अत्याचार करतेहुए ‘बारात’को रोका गया व मारपीट की । तभी पुलिसने आकर ‘एससीएसटी’की कई धाराओंके अन्तर्गत अभियोग प्रविष्ट किया ।
‘एनडीटीवी’ने ऐसे अनुचित कृत्य पूर्वमें भी किए हैं ।
हम सभीको मिलकर इस प्रसारवाहिनीके विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट करना चाहिए, जिससे प्रशासन उचित कार्यवाही करतेहुए इसे बन्द करे या अर्थदण्डके साथ दण्डित करे, जिससे पुन: ऐसा दुस्साहस कोई न करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply