राम मन्दिरके लिए दान लेने निकले थे राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ कार्यकर्ता, मकसूदके परिजनने चलवाई गोलियां
११ फरवरी, २०२१
कोटा जिला संघ चालक दीपक शाहने चिकित्सालयमें बताया कि उन्हें निधि संग्रह करनेसे रोकनेके लिए कहा जा रहा था, जब उन्होंने बात नहीं मानी, तब ये आक्रमण हुआ ।
राजस्थानके कोटा जनपदमें राम मन्दिर निर्माणके लिए दान लेने निकले राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघके जिला संघ चालक दीपक शाहपर मंगलवार, ९ फरवरीको गोलियां चलाई गईं । आक्रमणमें गोली उनकी जांघपर लगी । उन्हें चिकित्साके लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रमें प्रविष्ट करवाया गया । कालान्तरमें वहांसे वह ‘एमबीएस’ चिकित्सालयमें प्रविष्ट हुए ।
पुलिसका कहना है कि दीपक शाह रामगंज मंडीके निवासी हैं । मंगलवार, शाम ६ से ७ बजेके मध्य वे राम मन्दिर निर्माण के लिए निधि संग्रह करने निकले थे । उनके साथ जिला प्रचारक हेमंत और विभाग प्रचारक मनोज प्रताप भी थे । कुछ समय पश्चात जब विभाग प्रचारक मनोज प्रताप वहांसे चले गए, तो दीपक शाह और उनके सहयोगीने निधि संग्रह जारी रखा; परन्तु, कुछ समयमें तीन ‘गुण्डे’ मोटरसाइकिलपर बैठकर आए और दीपक शाहपर गोलियां चला दी ।
इस प्रकारकी घटनाएं अन्य राज्योंमें भी हो चुकी हैं । अभी कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेशके उज्जैन नगरमें भी इसी प्रकारका आक्रमण हुआ था । जिहादी अयोध्यापर उच्चत्तम न्यायालयमें हुई उनकी पराजयको अभीतक स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं । कोटाकी घटनाको भी कुछ तत्त्व परस्पर वैर बताकर जिहादियोंको बचाना चाहते हैं । यह प्रत्येक हिन्दूका उत्तरदायित्व हैं कि वह इस घटनाको प्रखर ढंगसे उठाए, जिससे राजस्थानका शासन इसकी लीपापोती करके बन्द न कर दे और दोषियोंको छोड न दे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply