‘जय श्रीराम’ लिखा मुखावरण वितरण करते भाजपा नेताको बंगाल पुलिसने बनाया बन्दी 


१३ फरवरी, २०२१
        बंगालकी मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीका ‘जय श्रीराम’ उद्घोषके प्रति क्रोध सर्वविदित है । अब वहांकी पुलिसने भाजपा नेता तथा श्रीरामपुर साङ्गठनिक जनपदके महा सचिव अमानिश अय्यरको बन्दी बना लिया है । उनका अपराध यह कि वे ‘जय श्रीराम’ लिखा मुखावरण (मास्क) लगाकर ऐसे ही मुखावरण जनतामें वितरित कर रहे थे ।
       उल्लेखनीय है कि बंगालमें सुभाष चन्द्र बोसकी जयन्तीपर आयोजित कार्यक्रममें जब ममता बनर्जी मंचपर वक्तव्य देने जा रही थीं, तो कुछ लोगोंने ‘जय श्रीराम’के ‘नारे’ लगा दिए थे । ममता बनर्जी यह सुनकर क्रोधित हो गईं थीं । उन्होंने इसे शासकीय कार्यक्रमका अपमान बता दिया था ।
          हुबलीकी एक ‘रैली’में ममताने नया ‘नारा’ दिया था, ‘हरे कृष्णा हरे राम, विदा हो बीजेपी-वाम’ यहां उन्होंने तृणमूल त्यागकर भाजपाकी और आने वाले नेताओंपर क्रोध व्यक्त करते हुए भाजपाको ‘धुलाई यन्त्र’की संज्ञा दी थी ।
       ‘जय श्रीराम’के ‘नारे’पर क्रोधित होकर अपने वाहनसे उतरकर ‘नारे’ लगानेवालोंको अपशब्द कहते हुए भी हमने ममताको देखा है । यह चिढ श्रीरामके प्रति न होकर, यह उनका आगामी चुनाव हारनेका भय है । एक वरिष्ठ नेताका यह व्यवहार अशोभनीय है । इससे अपमान भगवान श्रीरामका नहीं होता, वरन ममताजीकी उच्छृंखलता प्रदर्शित होती है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution