जम्मूमें गुरुद्वारेके बाहर दिखा खालिस्तानी आतङ्कीके छायाचित्र लगा सूचनापट्ट, स्थानीय निवासियोंने बताया वर्षोंसे लगा हुआ
१३ फरवरी, २०२१
सामाजिक जालस्थानपर १२ फरवरीको साझा हुए एक समाचारसे जनमानस हतप्रभ है । इसमें जम्मूके गांग्यालके डिगियाना शिविर क्षेत्र स्थित प्रमुख गुरुद्वारेके बाहर लगे सूचना पट्टमें भिण्डरावालेका छायाचित्र दृष्टिगत हो रहा है । यह ऐसा एकमात्र सूचनापट्ट नहीं है । इससे पूर्व ‘द डेली पायनियर’के पत्रकार मोहित कंधारीने ९ नवम्बर, २०२० को जम्मूके गुरुद्वारा गुरुसिंह सभाके छायाचित्र साझा किए थे, जिनमें मुख्य गुम्बदके नीचे भिण्डरावालेके छायाचित्र दर्शाए गए थे ।
उल्लेखनीय है कि किसान आन्दोलनके नामसे खलिस्तानी समर्थक भारतमें अराजकता फैलानेका कुप्रयास कर रहे हैं, जिसका उदाहरण हम २६ जनवरीको लालकिलेपर हुई हिंसाके रूपमें देख चुके हैं ।
खालिस्तानी आतङ्की पाकिस्तानकी सहायतासे देशको विभाजित करनेके षड्यन्त्रमें लीन हैं । सेना तथा पुलिससे अपेक्षा है कि इनपर कठोर कार्यवाहीकर इनके षड्यन्त्रको समूल नष्ट करेंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply