मई १५,, २०१९
सामाजिक प्रसार माध्यमपर (सोशल मीडियापर) इस समय एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ धर्मान्ध एक युवतीको पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं ! वीडियोमें कई युवक युवतीको सडकपर घसीटकर पीट रहे हैं ! ये वीडियो उत्तर प्रदेशके ग्रेटर नोएडाके ‘कौशल्या रेजीडेंसी’के पासका है । जिस युवतीको वीडियोमें पीटा जा रहा है, वह ‘वीनस सैलून’में काम करती थी । जब उसने वेतन मांगा तो सैलून मालिक वसीमने शारीरिक सम्बन्ध बनानेकी मांग रख दी !!
जब युवतीने शारीरिक सम्बन्ध बनाना अस्वीकृत कर दिया तो वसीम भडक गया तथा अपने मित्रोंके साथ मिलकर युवतीको क्रूरतम ढंगसे पीटना आरम्भ कर दिया । इसपर पुलिसने परिवाद (शिकायत) प्रविष्ट कर ली है । यद्यपि, यह वीडियो कबका है ?, अभी ज्ञात नहीं हुआ है; परन्तु.ग्रेटर नोएडामें इसप्रकारकी घटना सामने आनेके पश्चात पुलिस प्रशासनमें हडकम्प मचा हुआ है । पुलिसको दी परिवादमें पीडित युवतीका कहना है कि वह भयभीत है ।
पीडित युवतीने बताया कि उसने सैलूनमें ‘मेकअप आर्टिस्ट’का कार्य मार्चसे करना आरम्भ किया । जब उसने अपना वेतन मांगा तो उससे शारीरिक सम्बन्ध बनानेके लिए कहा गया । पीडिताके अनुसार जब उसने अस्वीकृत किया तो वसीमने अपने मित्र शेराके साथ मिलकर सडकपर लाठी-डंडो और लात-घूंसोंसे उसकी पिटाई की । पीडिताका कहना है कि वेतन मांगनेपर वह कई दिनोंतक उसे भ्रमित करते रहे और अन्ततः उसके समक्ष शारीरिक सम्बन्ध बनानेकी मांग रख दी !!
युवतीको सभी पीटते रहे; परन्तु वहां उपस्थित भीड खडी-खडी देखती रही तथा युवतीको बचानेके लिए आगे नहीं आई । वीडियो प्रसारित होनेके पश्चात लोगोंका आक्रोश भडका हुआ है तथा लोग सैलूनको बंद करने तथा युवतीको पीटनेवालोंको दण्ड देनेकी मांग कर रहे हैं ।
“वासनान्ध धर्मान्ध जिहाद हेतु सदैव सज्ज रहते हैं, ऐसेमें युवतियोंने सदैव ऐसे वासनान्ध जिहादियोंसे सतर्क रहना चाहिए अथवा ऐसे स्थानपर कार्य करनेसे बचना चाहिए । ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : सुदर्शन न्यूज
Leave a Reply